लाइव टीवी

Khesari lal Yadav Lifestyle: लिट्टी चोखा बेचते थे भोजपुरी एक्‍टर खेसारी लाल, आज करते हैं महंगी कारों की सवारी

Updated Jan 31, 2020 | 15:08 IST

Bhojpuri Actor Khesari lal yadav Lifestyle: दूध और लिट्टी चोखा बेचने वाला शत्रुघ्न कुमार यादव कैसे बना भोजपुरी सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्‍टार खेसारी लाल? जानिए उनका ये सफर-

Loading ...
khesari lal yadav lifestyle

Bhojpuri Actor Khesari lal yadav Lifestyle: खेसारी लाल यादव भोजपुरी स‍िनेमा का सबसे बड़ा नाम है। हर तीसरी भोजपुरी फ‍िल्‍म खेसारी की ही होती है। वह ऐसे सितारे हैं जिनकी फॉलोइंग भोजपुरी स‍िनेमा में बॉलीवुड सितारों जैसी है। उनकी फ‍िल्‍में खूब देखी जाती हैं, गाने खूब सुने जाते हैं और एक झलक के ल‍िए फैंस दीवाने रहते हैं। आपको बता दें कि एक साधारण इंसान से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार बनने तक का उनका सफर काफी मुश्‍किलों भरा रहा है। 

33 साल के खेसारी ने आर्थ‍िक तंगी झेली लेकिन मेहनत और लगन के बल पर YouTube King का ख‍िताब हास‍िल किया है। खेसारी का असली नाम है शत्रुघ्न कुमार यादव। बिहार से दिल्‍ली आकर उन्‍होंने दूध बेचने का काम शुरू किया। जब खर्चा नहीं न‍िकलता था तो दूध में पानी म‍िलाते थे। 

उसके बाद उन्‍होंने लिट्टी चोखा भी बेचा था। इसके बाद उनके प‍िता ने उन्‍हें बीएसएफ में नौकरी करने के ल‍िए कहा। खेसारी ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि नौकरी में उनका मन नहीं लगा और वह भाग आए। 

खेसारी लाल यादव ने पहली बार 2011 में भोजपुरी फ‍िल्‍म साजन चले ससुराल में काम किया था। उसके बाद 2012 में उनकी पांच फ‍िल्‍में और 2013 में 10 फ‍िल्‍में आईं। खेसारी अब तक 50 से ज्‍यादा भोजपुरी फ‍िल्‍मों में काम कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव एक फ‍िल्‍म के ल‍िए 40 लाख रुपये फीस लेते हैं। पटना में उनका आलीशान मकान है। एक जमाने में साइकिल के लिए भी तरसने वाले खेसारी के पास आज फॉर्चूनर जैसी महंगी गाड़ियां हैं और वह कई विज्ञापनों से लाखों रुपये कमाते हैं। 

एक्‍ट‍िंग से पहले खेसारी गाना गाया करते थे। सबसे पहले उन्‍होंने जेब से 22 हजार रुपये खर्च कर पहला अलबम रिकॉर्ड किया लेकिन वो चल नहीं पाया। इसके बाद एक बार फिर से पैसा जोड़कर वह अपना कैसेट लेकर आए। इसमें वह औरत बन कर नाचे थे। इस वीडियो को अच्‍छा रेस्‍पांस मिला और उन्‍हें हौंसला म‍िला। इसके बाद खेसारी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज खेसारी एक वीडियो के ल‍िए लाखों रुपये फीस चार्ज करते हैं।