लाइव टीवी

Pawan Singh-Khesari Lal: फॉलोअर्स के मामले में एक दूसरे को टक्कर दे रहे पवन-खेसारी, देखें कौन किस पर भारी

Pawan khesari photo
Updated Jun 10, 2022 | 14:38 IST

Pawan Singh and Khesari Lal Instagram Followers: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ना सिर्फ फिल्म, गाने और कमाई के मामले में बल्कि फैन फॉलोअर्स के मामले में भी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं।

Loading ...
Pawan khesari photoPawan khesari photo
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पवन-खेसारी फोटो
मुख्य बातें
  • सुर्खियों में रहता है पवन और खेसारी लाल का विवाद
  • पवन-खेसारी दोनों ही भोजपुरी के दिग्गज कलाकार हैं
  • फॉलोअर्स के मामले में एक-दूसरे पर भारी पड़ते हैं पवन-खेसारी

Pawan Singh and Khesari Lal Competition on Instagram Followers: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव दोनों ही भोजपुरी के धुआंधार कलाकार है। भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल का सिक्का चलता है। दोनों ही अपनी फिल्मों और गानों से फैंस के दिलों में राज करते हैं। पवन सिंह को भोजपुरी का पावरस्टार तो वहीं खेसारी लाल को सुपरस्टार कहा जाता है। लेकिन दोनों में फिल्म, गाने और नेटवर्क को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। इसे लेकर ये दोनों स्टार हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ फिल्म, गाने और कमाई के मामले ही नहीं बल्कि फैन फॉलोइंग के मामले में भी पवन और खेसारी एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। तो आइए जानते हैं इस मामले में कौन किस पर भारी है।

पवन सिंह और खेसारी लाल दोनों की इंडस्ट्री का जाना माना नाम है और आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। दोनों की पॉपुलर भोजपुरी क्षेत्र से लेकर देशभर में फेमस है। खेसारी और पवन सिंह गाने तो ना सिर्फ भारत बल्कि देश-विदेश तक पसंद किए जाते हैं। ऐसे में दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर खेसारी और पवन दोनों ही खूब एक्टिव रहते हैं। अपने गाने और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर वह इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ जानकारी शेयर करते हैं।

इंस्टाग्राम पर किसके कितने फॉलोअर्स

बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलेब्स इनदिनों इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम के माध्यम से वह अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। बात करें इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तो पवन सिंह के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स है तो वहीं खेसारी लाल यादव के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

पवन सिंह-खेसारी लाल विवाद

पवन सिंह और खेसारी लाल का विवाद भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्सर सुर्खियों में रहत है। दोनों हमेशा ही एक दूसरे पर वाह-पलटवार करते नजर आते हैं। कभी नाम लेकर तो कभी बिना नाम लिए दोनों सुपरस्टार एक दूसरे पर तंग कसने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते। लेकिन ये दुश्मनी शुरु से नहीं है। एक समय पवन सिंह और खेसारी लाल यादव बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी साथ काम किया है।