लाइव टीवी

Manoj Tiwari Net Worth: कभी साइकिल खरीदने के नहीं थे पैसे, आज मर्सिडीज और ऑडी जैसी गाड़ियों से चलते हैं मनोज तिवारी

Updated Feb 01, 2022 | 17:05 IST

Manoj Tiwari Birthday: सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता और गायक, भाजपा दिल्ली के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी का आज जन्मदिन है। आइये जानते हैं कि उनकी लग्जरी लाइफ स्टाइल के बारे में।

Loading ...
Manoj Tiwari Net worth and Property
मुख्य बातें
  • भोजपुरी सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी।
  • आइये जानते हैं कि उनकी लग्जरी लाइफ स्टाइल के बारे में।

Manoj Tiwari Birthday: सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता और गायक, भाजपा दिल्ली के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी का आज जन्मदिन है। मनोज तिवारी का जन्म साल 1973 में कबीर चौरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। मनोज तिवारी के पिता एक किसान तथा माता एक ग्रहणी थीं। बचपन गरीबी में गुजरा और पिता के देहांत के बाद संकट आ गया। 

मनोज तिवारी ने खुद ताया था कि उनके पास साइकिल खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे और जब वो दूसरे बच्चों को साइकिल चलाते हुए देखते थे तो उन्हें बुरा लगता था। लेकिन उन्होंने अपनी कला को निखारा और वो मुकाम पाया जो बहुत कम लोगों को मिल पाता है। 

मनोज तिवारी की प्रॉपर्टी

आपको बता दें कि संघर्ष कर सफलता के शिखर पर पहुंचे मनोज तिवारी आज बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। साल 2019 लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्यौरा के अनुसार इस वक्त उनके पास कुल मिलाकर 24 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें 8.5 करोड़ की चल संपत्ति और 15 करोड़ की अचल संपत्ति है। चल संपत्ति में उनके पास 134 ग्राम सोना भी है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये की है। 

Also Read: सिर पर लगी चोट, निकलने लगा खून, फिर भी स्टेज पर गाना गाते रहे मनोज तिवारी

मनोज तिवारी के घर

उनकी कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग, परफॉर्मेंस, विज्ञापन, मॉडलिंग है। मनोज तिवारी का मुंबई और बिहार प्रदेश में भी आलिशान घर है। मुंबई के अंधेरी में उनका एक 4 बीएचके का ट्रिपल टैरिस वाला फ्लैट आलीशान फ्लैट है। इसके साथ उनके पास कृषि और गैर कृषि योग्य जमीनें भी है। हालांकि इन दिनों वह दिल्ली स्थित अपने  सरकारी आवास में रहते हैं। 

मनोज तिवारी कार कलेक्शन

मनोज तिवारी के पास कई महंगी और बेहतरीन कार हैं। उनके शानदार कार कलेक्शन में ऑडी क्यू7, मर्सिडीज बेंज, टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा और होंडा सिटी शामिल हैं। इनकी कीमत लाखों में है। 

बता दें कि मनोज तिवारी ने करियर की शुरुआत बतौर सिंगर की थी। 10 साल तक सिंगर रहने के बाद उन्होंने साल 2003 में भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’ से एक्टिंग डेब्यू किया। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। ‘ससुरा बड़ा पैसे वाला’  भोजपुरी सिनेमा के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2005 आते-आते मनोज तिवारी और रवि किशन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाई वाले एक्टर थे।