लाइव टीवी

Yash Kumar Video: यश कुमार ने बताया आखिर उनके ससुराल में क्या होता है, जान कर छूट जाएगी हंसी

Yash Kumar Photo
Updated Sep 10, 2022 | 14:05 IST

Actor Yash Kumar Video: एक्टर यश कुमार ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आपको पता चलेगा कि आखिर यश कुमार के ससुराल में क्या-क्या होता है।

Loading ...
Yash Kumar PhotoYash Kumar Photo
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Yash Kumar Funny Instagram Reel Video
मुख्य बातें
  • यश कुमार की ये इंस्टा रील देख रोक नहीं पाएंगे हंसी
  • ढ़ेर सारी नई फिल्मों के साथ धमाका करेंगे यश कुमार
  • यश कुमार ने हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा संग की शादी

Actor Yash Kumar Funny Video: भोजपुरी एक्टर यश कुमार इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिलहाल यश अपनी अपकमिंग फिल्म शूल और अघोरी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस बीच यश कुमार का एक वीडियो चर्चा बटोर रहा है। इस वीडियो को यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद आप यकीनन अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है और ये जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि यश कुमार ने हाल ही में एक्ट्रेस निधि झा के साथ शादी की। इस वीडियो को देखने के बाद आपको पता चलेगा कि यश के ससुराल में आखिर क्या-क्या होता है।

यश कुमार के पीठ पीछे ससुराल में होते हैं ये काम

यश कुमार ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक रील वीडियो शेयर की है। ये वीडियो खूब मजेदार और फनी है। वीडियो के शुरुआत में यश कहते हैं कि बड़े दिनों से ससुराल वालों से बात नहीं हुई। चलो आज फोन कर लेते हैं। जैसे ही वे फोन लगाते हैं तो उनके साले साहब फोन रिसीव करते हैं। राम सलाम करने के बाद यश जैसे ही अपने साले से पूछते हैं और घर पर सब क्या कर रहे हैं तो जवाब में कहा जाता है ‘आपकी बुराई’। इतना सुनते ही यश दुखी हो जाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में भी सैड सॉन्ग की धुन बजने लगती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर यश के पीठ पीठे उनके ससुराल में उनकी बुराई होती है। लेकिन आपको बता दें कि यश कुमार ने ये वीडियो मजह मजाकिया अंदाज में शेयर किया है। सच्चाई तो ये है कि वे ससुराल वालों के फेवरेट जमाई राजा हैं।

Also Read: Yash Kumar: यश कुमार ने एक साथ शुरू की तीन फिल्मों की शूटिंग, अघोरी, मृत्युदंड और शूल में दिखेंगे एक्टर

निधी झा संग हुई यश कुमार की शादी

यश कुमार ने इसी साल मई में भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा संग सात फेरे लिए। दोनों की शादी भोजपुरी की चर्चित शादियों में एक रही। शादी के बाद भी यश और निधि हमेशा ही सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। बता दें कि निधि झा संग यश कुमार की ये दूसरी शादी है। इससे पहले यश कुमार ने अंजना सिंह के साथ शादी की थी। लेकिन अंजना से तलाक के बाद यश ने हाल ही मे निधि से शादी की।

Also Read: Instagram पर फॉलोअर्स की रेस में आगे निकले प्रदीप पांडे चिंटू, पवन, खेसारी और निरहुआ को भी छोड़ा पीछे

इन फिल्मों के साथ यश करेंगे धमाका

वैसे तो यश कुमार की फिल्में आए दिन रिलीज होती रहती हैं। लेकिन आने वाले दिनों में वह कई बेहतरीन फिल्मों के साथ धमाका करने वाले हैं। कुछ फिल्मों के केवल लुक से ही यश ने धमाका कर दिया है। य़श के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ‘अघोरी’, ‘मृत्युदंड’, ‘शूल’, ‘मिट्टी’,  ‘दिल लागल दुपट्टा वाली से 2’, ‘जानवर और इंसान’ और ‘लाखों में एक हमार भैया’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।