लाइव टीवी

Bhojpuri Actors: खेसारी ही नहीं इन भोजपुरी एक्टर्स का बचपन भी गरीबी में बीता, आज जीते हैं शाही जिंदगी

Updated Apr 09, 2022 | 10:50 IST

Bhojpuri Stars Life: भोजपुरी सिनेमा जगत के ऐसे कई सितारे हैं, जो दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें अपना बचपन गरीबी में बिताना पड़ा।

Loading ...
Bhojpuri Actor Lifestyle
मुख्य बातें
  • भोजपुरी के ये सितारे झेल चुके हैं आर्थिक तंगी
  • रवि किशन के पास नहीं थे नवजात बेटी को अस्पताल से घर ले जाने के पैसे
  • कभी लिट्टी-चोखा बेचकर गुजारा करते थे खेसारी लाल यादव

Bhojpuri Actors Luxury Lifestyle:भोजपुरी सिनेमा जगत के कई कलाकार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इंडस्ट्री में पवन सिंह, निरहुआ, रवि किशन और खेसारी लाल यादव जैसे कलाकारों का बोलबाला आज ना सिर्फ भोजपुरिया दर्शकों के बीच बल्कि देशभर में है। इस मुकाम तक पहुंचना और पहचान हासिल करना इन कलाकारों के लिए आसान नहीं था। इनके जीवन में एक समय ऐसा भी आज जब इन्हें दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती थी। इनका बचपन बहुत गरीबी में बीता है। इनमें से कुछ सितारों ने लिट्टी बेचा तो कोई सड़क पर सोने को मजबूर था।  ऐसे में बता रहें हैं इन कलाकारों के दो वक्त की रोटी के संघर्ष के बारे में। कैसे इन सितारों ने गरीबी से संघर्ष करते हुए इस मुकाम को हासिल किया और आज ये अमीरों वाली जिंदगी जीते हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उन्होंने अपनी फिल्मों और गानों से दुनियाभर में लोगों के दिलों में जगह बनाई। आज भले ही खेसारी के पास किसी चीज की कमी नहीं, लेकिन बचपन में उन्होंने आर्थिक तंगी झेली है। फिल्मों में आने से पहले वह लिट्टी चोखा बेचा करते थे। 10 रुपये के लिए वह कई किलोमीटर चलकर भजन गाने जाया करते थे। एक इंटरव्यू में खेसारी ने बताया था कि, उनके पिताजी चना बेचा करते थे। उन्होंने बताया था बारिश में मिट्टी का घर ढ़ह गया था, जिस कारण उनकी मां ने खेसारी को पड़ोस के एक घर में जन्म दिया था।

रवि किशन (Ravi Kishan

भोजपुरी से बॉलीवुड और राजनीति में दमखम दिखाने वाले सिंगर एक्टर रवि किशन को ये दौलत और शोहरत रातोंरात नहीं मिली। उन्होंने भी गरीबी और संघर्ष के दिन देखे। उनके जीवन में एक ऐसा समय था जब नवजात बेटी को जन्म के बाद घर लाने के लिए भी पैसे नहीं थे। मां की साड़ी खरीदने के लिए उन्होंने अखबार तक बेचे। मुंबई आने के बाद वह कई रातें सड़क पर सोने पर भी मजबूर हुए। लेकिन आज शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जो रवि किशन को नहीं जानता होगा।

दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav)

भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का बचपन भी गरीबी में बीता। घर में जरूरी संसाधनों की कमी होने के बावजूद निरहुआ ने अपने हुनर और मेहनत से सबकुछ हासिल कर लिया। निरहुआ भी एक शो के लिए मीलों पैदल जाया करते थे।

पवन सिंह (Pawan Singh) 

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके जीवन में एक समय ऐसा था कि एक शो करने के लिए पवन मीलों साइकिल से जाया करते थे। लेकिन आज उनके पास स्कॉर्पियो, बीएमडब्लू  और फॉर्च्यूनर जैसी मंहगी गाड़ियों का कलेक्शन है। गायकी के तौर पर पवन सिंह ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने चाचा से गायकी सीखी।