लाइव टीवी

Bhojpuri Actors in Politics: मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन तक, राजनीति में दम दिखा रहे ये भोजपुरी एक्टर

Updated Mar 09, 2022 | 14:23 IST

Politician Bhojpuri Actors: भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे कई स्टार्स हैं जो फिल्मों के साथ राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और कुछ ने तो भोजपुरी इंडस्ट्री की तरह राजनीति में भी अच्छा खासा नाम कमा लिया है।

Loading ...
अभिनेताओं की बिहार के साथ पूरे देश में फेन फॉलोइंग
मुख्य बातें
  • भोजपुरी इंडस्ट्री के कई स्टार्स राजनीति में आए
  • सितारों ने भोजपुरी इंडस्ट्री की तरह राजनीति में भी नाम कमाया
  • मनोज तिवारी और रवि किशन सफल राजनेताओं में गिने जाते हैं।

Politician Bhojpuri Actors: अभिनेता और राजनेता का नाता पुराना रहा है और अभिनेता से राजनेता बनने का चलन भी दशकों से चला आ रहा है। इस मामले में भोजपुरी अभिनेता भी किसी से पीछे नहीं हैं। भोजपुरी अभिनेता अपनी अदाकारी के लिए आज पूरे देश में मशहूर हैं। इन अभिनेताओं में मनोज तिवारी, खेसारी लाल, रवि किशन, पवन सिंह, दिनेश लाला यादव उर्फ निरहुआ जैसे कलाकारों के नाम मशहूर है। इन अभिनेताओं की बिहार के साथ पूरे देश में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इन कलाकारों ने राजनीति में भी अपना परचम लहराया है।  

मनोज तिवारी
अभिनेता, गायक और गीतकार मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से जाने जाते हैं। उनके गाये गए गानों और बेहतरीन अदाकारी देश में बड़ी संख्या में लोग फैन हैं। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद मनोज तिवारी ने राजनीति की दुनिया मे कदम रखा और भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर लोकसभा में पहुंचे हैं। मनोज तिवारी भाजपा के दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में देश के 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में मनोज तिवारी भाजपा के स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आए हैं।

रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री का वो सितारा या बड़ा नाम है। जिनका डंका मात्र भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में भी खूब बजा है। रवि किशन का पूरा नाम रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला है। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके रवि किशन ने राजनीति में भी अपने कदम रखे हैं। रवि किशन आज भाजपा के सांसद व नेता हैं। वहीं वर्तमान में हो रहे यूपी विधानसभा के चुनाव में रवि किशन बहुत सक्रिय भूमिका नजर आए हैं।

कुणाल सिंह
कुणाल सिंह वो नाम है जिन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। कुणाल सिंह दशकों से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं और अदाकारी के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री को ऊपर उठाने का काम किया है। कुणाल सिंह भी खुद को राजनीति की चकाचौंध से दूर नहीं रख सके हैं और सियासत के इस खेल में अपना हाथ आजमा चुके हैं। कुणाल सिंह ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि वो आने वाले लोकसभा चुनाव में दोबारा अपना हाथ आजमा सकते हैं।

संजय यादव
संजय यादव भोजपुरी इंडस्ट्री का एक और नाम है जो अभिनेता से राज नेता बने हैं । संजय यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और अपनी अदाकारी का दम दिखा चुके हैं। संजय यादव ने साल 2015 में राजनीति में अपने कदम रखे और RJD यानी राष्ट्रीय जनता दल की टिकट पर चुनाव लड़े। उन्होंने न केवल चुनाव लड़ा बल्कि इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल भी हुई थी। लेकिन 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। संजय यादव लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के नजदीकी माने जाते हैं।

दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा व लोकप्रिय नाम है। निरहुआ के नाम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में बन चुकी हैं। निरहुआ की अदाकारी के लाखों लोग दीवाने हैं और उनकी अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेरने के बाद निरहुआ ने राजनीति के गलियारों में कद रखा और समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की और चुनाव लड़ा। चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा जिसके बाद वह सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

नगमा
नगमा फिल्मी जगत की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिन्दी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, पंजाबी और मराठी जैसी इंडस्ट्री में काम किया है। नगमा भोजपुरी सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम है जिन्हें बिहार के दर्शक भोजपुरी सिनेमा की माधुरी दीक्षित कहते हैं। साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को जॉइन किया था और आंध्र प्रदेश में चुनाव के दौरान वह कांग्रेस पार्टी की एक प्रमुख स्टार प्रचारक थीं। वहीं साल 2007 में कांग्रेस पार्टी द्वारा आंध्र प्रदेश की राज्य सभा सीट के लिए नगमा की सिफारिश की गई थी। वहीं 2014 में वह मेरठ से चुनाव लड़ी थीं। वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विनय बिहारी
विनय बिहारी भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाने-माने संगीतकार हैं।विनय ने भाजपा की टिकट पर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा से चुनाव लड़े और मोदी लहर में जीत कर विधानसभा में पहुंचे । विनय बिहारी इन दिनों एक अपहरण केश को लेकर सुर्खियों में हैं । इस अपहरण केस में दिन प्रतिदिन उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

राकेश मिश्रा
राकेश मिश्रा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक युवा और चर्चित चेहरा है और बिहार में उनकी एक्टिंग के लोग काफी दीवाने हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री का यह युवा स्टार भी राजनीति में अपनी किस्मत आज़मा चुके है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी की टिकट पर शाहपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा।