लाइव टीवी

कभी Pawan Singh से प्‍यार करती थीं Akshara Singh, फ‍िर दर्ज करवाई FIR, लगाया था करियर बर्बाद करने का आरोप

Updated Jun 26, 2021 | 09:24 IST

Akshara Singh and Pawan Singh Controversy: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने कुछ समय पहले पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। जानिए क्‍या था पूरा मामला-

Loading ...
Akshara Singh and Pawan Singh
मुख्य बातें
  • कभी एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे पवन सिंह और अक्षरा सिंह
  • ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने दर्ज कराई थी पवन पर FIR
  • भोजपुरी सिनेमा में हिट रह चुकी है दोनों की जोड़ी

Akshara Singh and Pawan Singh Controversy: दोस्‍त कब दुश्‍मन हो जाते हैं, कोई नहीं कह सकता। कभी एक दूसरे के करीब रहने वाले भोजपुरी एक्‍टर पवन सिंह और अदाकारा अक्षरा सिंह को देख लें। भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने कुछ समय पहले पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। किसी को इस बात का यकीन नहीं हुआ था कि पर्दे पर एक दूसरे के साथ बखूबी नजर आने वाले पवन सिंह और अक्षरा सिंह का विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत एफआईआर तक पहुंच गई। 

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कराया था। साथ ही पुलिस ने आईटी एक्‍ट 66 (A), 66 (E) और 67 के तहत भी मामला दर्ज किया था। एफआईआर में अक्षरा ने पवन की पहली पत्‍नी ज्‍योति सिंह प्रकरण का भी जिक्र किया था। ये विवाद तब शुरू हुआ था जब दरभंगा के एक कार्यक्रम में अक्षरा सिंह ने बिना नाम लिए कहा था कि सिनेमा में कुछ लोग उनका करियर खत्‍म करना चाहते हैं। उसके बाद साक्षात्‍कार में उन्‍होंने पवन सिंह का नाम लेकर आरोप लगाए। 

अक्षरा सिंह ने लगाए थे ये आरोप 

अक्षरा सिंह ने कहा था कि पवन सिंह उनके गानों पर आने वाले भारी भरकम व्‍यूज से घबरा गए हैं। वह डायरेक्‍टर, प्रोड्यूसर और कलाकारों को मेरे साथ काम नहीं करने का दवाब बना रहे हैं। अक्षरा का कहना था कि उनकी सक्‍सेस से पवन सिंह की ईगो हर्ट हो रही है और वह इस वजह से उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। 

रिलेशन में थे अक्षरा सिंह और पवन सिंह (Akshara Singh- Pawan Singh Affair)

बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और पवन सिंह का एक दूसरे से अफेयर था जो काफी समय चला था। उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अक्षरा सिंह ने ब्रेकअप की कहानी भी सुनाई थी और कहा था कि ब्रेकअप के बाद पवन सिंह से उनका रिश्ता कितना खराब हो गया है। एक समय था जब ये दोनों सितारे स्‍क्रीन पर आते थे तो आग लगा देते थे। किसी भोजपुरी फिल्म या गाने में ये जोड़ी साथ में नजर आ जाए वो गाना हिट मान लिया जाता था।