लाइव टीवी

Akshara Singh: पवन सिंह से बेइंतहा प्यार के बावजूद हो गया था ब्रेकअप,अब अक्षरा सिंह ढूंढ रहीं ऐसा जीवनसाथी

Updated Aug 22, 2022 | 10:44 IST

Akshara Singh Marriage Plan: एक समय अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूजे के प्यार में डूबे हुए थे। चारों ओर दोनों के रिलेशनशिप की ही खबरें थी। लेकिन विवादों के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। अब अक्षरा सिंह जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं और इसके लिए वह जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अक्षरा सिंह
मुख्य बातें
  • पवन सिंह से धोखा मिलने के बाद लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं अक्षरा
  • फिलहाल शादी को लेकर अक्षरा सिंह का नहीं है कोई प्लान
  • शादी के लिए ईमानदार और मेहनती लड़का चाहती है अक्षरा सिंह

Akshara Singh Reveals Her Marriage Plan: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह अपनी एक्टिंग और आवाज से भोजपुरी दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुकी है। वह इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं जोकि प्रोफेशनल के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक समय अक्षरा भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के प्यार में दीवानी थी। दोनों के प्यार के चर्चे आए दिन सुनने को मिलते थे। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। विवादों के बाद अक्षरा और पवन का रिश्ता टूट गया। अब आलम ऐसा है कि दोनों एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते।

 हालांकि पवन सिंह से प्यार में धोखा मिलने के बाद अक्षरा अपने लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं। अक्षरा ने बताया कि उन्हें पति के रूप में कैसा लड़का चाहिए।

Also Read: Akshara Singh Hit Songs: ये हैं अक्षरा सिंह के 5 हिट गाने, यूट्यूब पर मिले 400-500 मिलियन व्यूज

फिलहाल शादी को लेकर नहीं है कोई प्लान

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से बेइंतहा मोहब्बत की। लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्यार में धोखा मिला। पवन ने अक्षरा को धोखा देकर किसी और से शादी रचा ली। लेकिन अब एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी है और कामयाबी के खूब झंडे गाड़ रही है। लेकिन फैंस को अक्षरा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अक्षरा कब और किससे शादी करने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने शादी को लेकर अपनी दिल की बात बताई। अक्षरा ने कहा कि अगर वह शादी करती है तो उन लड़कों का क्या होगा जो उनकी हर अदा पर मर मिटने हैं। अक्षरा कहती हैं कि, फिलहाल उन्होंने शादी को लेकर कुछ सोचा नहीं है। क्योंकि उनके कई सारे सपने अभी अधूरे हैं।

Also Read:Akshara Singh Photoshoot: अक्षरा ने ब्लैक ड्रेस पहन बाथटब में कराया बोल्ड फोटोशूट, वायरल हो रहीं तस्वीरें

अक्षरा ढूंढ रही है ऐसा जीवनसाथी

अक्षरा ने यह भी कहा कि अभी उन्हें उनके मन मुताबिक कोई लड़का नहीं मिला है। क्योंकि आज वह जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। इसलिए वह अपने लिए एक ऐसे लड़के की तलाश कर रही है, जिसका खुद का वजूद हो और जो अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़े।इस बात से साफ जाहिर होता है कि फिलहाल शादी को लेकर अक्षरा का कोई प्लान नहीं है। लेकिन वह ऐसे शख्स को अपना जीवनसाथी बनाएंगी जो उनकी ही तरह मेहनत और काबिलियत के दम पर कामयाबी हासिल करे।