लाइव टीवी

Monalisa All Black Look: मोनालिसा पर खूब सूट करता है ये रंग, तस्वीरें देख फैंस हो जाते हैं दीवाने

Updated Jun 16, 2022 | 12:37 IST

Monalisa Killer Look: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने बोल्डनेस से आए दिन इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। लेकिन ब्लैक लुक में उनके किलर अंदाज के फैंस दीवाने हैं। वह इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं जो सवा सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
मोनालिसा
मुख्य बातें
  • ब्लैक ड्रेस में कहर बरपाती हैं मोनालिसा
  • बोल्ड लुक को लेकर मशहूर हैं मोनालिसा
  • मोनालिसा ने हाल ही में किया डिजिटल डेब्यू

Actress Monalisa Killer Look in Black Dress: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास इंडस्ट्री की सबसे हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी में लगभग हर बड़े एक्टर के साथ काम किया है। वह इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं जो सवा सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी के अलावा मोनालिसा ने कई भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल वह हिंदी टीवी शो में नजर आ रही हैं। बात करें मोनालिसा के लुक्स की तो, इसे लेकर वह खूब सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अपने फोटो-वीडियो से मोनालिसा आए दिन इंटरनेट पर सनसनी मचा देती है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं मोनालिसा

एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपनी फोटो-वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 5.1 फॉलोअर्स हैं, जोकि अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की तुलना में सबसे ज्यादा है।मोनालिसा की पॉपुलैरिटी सिर्फ भोजपुरी क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। बल्कि वह देशभर के लोगों के दिलों में राज करती हैं। मोनालिसा की पॉपुलैरिटी देश-विदेश तक है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है।

मोनालिसा पर खूब जचता है ये रंग

वैसे तो मोनालिसा हर तरह के ड्रेस में नजर आती हैं। उन्हें बिकनी से लेकर साड़ी तक में देखा जाता है। उन पर हर तरह के अटायर सूट करते हैं। लेकिन बात करें कलर की तो मोनालिसा पर ब्लैक कलर काफी सूट करता है। ब्लैक कलर में मोनालिसा की कातिलाना अदाएं और किलर लुक देख आपके दिल की धड़कने बढ़ जाएगी। शायद मोनालिसा को भी यह कलर काफी पसंद है। क्योंकि इस कलर के ड्रेस में मोनालिसा खूब फोटोशूट कराती हैं। तस्वीरों में यहां देखिए मोनालिसा का ऑल ब्लैक लुक।

काम के मोर्चे पर बात करें तो मोनालिसा लंबे समय से किसी भोजपुरी फिल्म में नजर नहीं आई है। भोजपुरिया दर्शक उन्हें पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसके अलावा वह कई प्रोजेक्ट्स पर बिजी हैं। मोनालिसा इन दिनों टीवी शो स्मार्ट जोड़ी में पति विक्रांस सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा भी वह कई हिंदी टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपना  डिजिटल डेब्यू भी किया। उनकी वेब सीरीज ‘धप्पा’ हंगामा प्ले पर रिलीज हुई है।