लाइव टीवी

Bhojpuri Actress Bikini Look: सिर्फ मोनालिसा ही नहीं बल्कि बिकिनी में ये भोजपुरी हसीनाएं भी बरपाती है कहर

Updated Jul 14, 2022 | 17:50 IST

Bhojpuri Actress Bikini Pic: ग्लैमर और बोल्डनेस के मामले में भोजपुरी की कई एक्ट्रेस बॉलीवुड से कम नहीं हैं। बात करें इनके बिकिनी लुक की तो भोजपुरी की मोनालिसा से लेकर रानी चटर्जी, नम्रता मल्ला और प्राची सिंह जैसी कई एक्ट्रेस हैं जो आए दिन बिकिनी में फोटोशूट कराती रहती हैं.

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
भोजपुरी एक्ट्रेस
मुख्य बातें
  • बिकिनी में कहर बरपाती हैं भोजपुरी हसीनाएं
  • बिकिनी में खूब फोटो शेयर करती हैं मोनालिसा
  • नम्रता मल्ला के बोल्ड लुक के कायल हैं फैंस

Bhojpuri Heroines Bikini Photos: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बाद अगर बात करें रीजनल फिल्म इंडस्ट्री की तो इसमें भोजपुरी का बोलबाला चारों ओर है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब देशभर में मशहूर हो रही है और भोजपुरी कलाकार भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर हो रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस तो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस से भी कहर बरपाती नजर आती है। भोजपुरी में  ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी न सिर्फ भोजपुरी क्षेत्र बल्कि देशभर में मशहूर है। मोनालिसा, रानी चटर्जी और नम्रता मल्ला जैसी कई भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम आज हर किसी की जुबां पर है। ये एक्ट्रेस आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

फिल्मों में तो इन एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन इसी के साथ ये अपने बोल्डनेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। बोल्डनेस और बिकिनी लुक में इन भोजपुरी हसीनाओं का कोई मुकाबला नहीं। हम आपको बता रहे हैं भोजपुरी की कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो अपने बोल्ड लुक को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं और ये हसीनाएं बिकिनी में बेबाक होकर फोटोशूट कराती हैं। देखते हैं इस लिस्ट में किन एक्ट्रेस का नाम शामिल है।

Also Read: Pawan Singh Photo Viral: पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे की ऐसी तस्वीर हुई वायरल, ट्रोल कर रहें है यूजर्स

मोनालिसा (Monalisa)

मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास को भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। वह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस हैं जो सवा सौ से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा अपने बिकिनी लुक को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

भोजपुरी लेडी सिंघम रानी चटर्जी भी इस मामले में आगे हैं। रानी भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी एक्टिविटी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। बिकिनी और स्विमसूट में रानी भी खूब फोटोशूट करवा चुकी हैं, जिसमें उनका जबरदस्त बोल्डनेस देखने को मिला।

नम्रता मल्ला (Namrata Malla)

नम्रता मल्ला अपने डांस और हॉट लुक को लेकर लोगों के बीच पहचान बना चुकी हैं। बात करें बिकिनी लुक की तो नम्रता का सोशल मीडिया अकाउंट बिकनी फोटो-वीडियो से भरा पड़ा है।

Also Read: Akshara Singh: अक्षरा सिंह के ‘मेकअप’ सॉन्ग ने मचाया धमाल, वीडियो में एक्ट्रेस का दिखा एकदम हॉट अवतार

प्राची सिंह (Prachi Singh)

प्राची सिंह की एक्टिविटी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलती है, जिस कारण वह चर्चा में बनी रहती है। बिकिनी लुक में मामले में प्राची सिंह भी पीछे नहीं। प्राची आए दिन बिकिनी और ब्रालेट में बेबाक होकर फोटोशूट कराती हैं और इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर  करती हैं।