लाइव टीवी

होली पर पति के संग इंटिमेट हुई ये भोजपुरी अदाकारा, बालकनी में एक-दूसरे को रंग लगाकर किया रोमांस

Updated Mar 19, 2022 | 08:24 IST

Bhojpuri actress Monalisa romantic holi celebration: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा मोनालिसा होली मनाते हुए पति विक्रांत के साथ बेकाबू हो गईं। दोनों एक दूसरे को रंग लगाते हुए रोमांटिक हो गए और एक दूसरे को प्यार करने लगे।

Loading ...
Monalisa Holi Celebration
मुख्य बातें
  • मोनालिसा होली मनाते हुए पति विक्रांत के साथ बेकाबू हो गईं
  • दोनों एक दूसरे को रंग लगाते हुए रोमांटिक हो गए
  • इसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Bhojpuri actress Monalisa romantic holi celebration: होली के दिन दिल खिल जाते हैं और रंगों में रंग मिलते ही दो दिल बेकाबू हो जाते हैं। यह बात होली के मौके पर देखने को भी मिली। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा मोनालिसा होली मनाते हुए पति विक्रांत के साथ बेकाबू हो गईं। दोनों एक दूसरे को रंग लगाते हुए रोमांटिक हो गए और एक दूसरे को प्यार करने लगे। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर होली मनाते हुए वीडियो शेयर किए हैं। 

वीडियो में अपने घर की बालकनी में मोनालिसा और उनके पति विक्रांत एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। पहले विक्रांत मोनालिसा के गालों पर और गर्दन पर रंग लगाते हैं और फिर मोनालिसा विक्रांत को गुलाल लगाती हैं। एक दूसरे के हाथों की छुअन से दोनों सितारे रोमांस में डूब जाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें मोनालिसा और विक्रांत इंटिमेट होते नजर आ रहे हैं।    

Also Read: शादी के 5 साल बाद भी पति संग ऐसे रोमांस करती हैं मोनालिसा, वायरल हुईं ये लेटेस्ट अतरंगी तस्वीरें

बता दें कि भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस मोनालिसा की शादी को पांच साल हो गए हैं। जनवरी में शादी की पांचवी सालगिरह पर मोनालिसा ने पति विक्रांत संग अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर कर उन्हें इस खास दिन की बधाई दी थी। मोनालिसा और विक्रांत दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है। मोनालिसा और विक्रांत की शादी बिग बॉस के दसवें सीजन में हुई थी। यहां से दोनों दोस्त बने और फिर बात शादी तक पहुंच गई। 

शादी के बंधन में बंधने से पहले कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। बिग बॉस के घर के अंदर ही विक्रांत ने घुटनों पर बैठकर मोनालिसा को प्रपोज किया था। उन्होंने बिग बॉस के घर के अंदर ही शादी भी कर ली थी।मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ आए दिन तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।