लाइव टीवी

Bhojpuri Actress: मोनालिसा से लेकर नेहा मलिक तक इन भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने थाई स्लिट गाउन में ढ़ाया कहर

Updated Apr 18, 2022 | 23:38 IST

Bhojpuri Actress Photos: भोजपुरी सिनेमा जगत की कई एक्ट्रेसेज अपने सिजलिंग और गॉर्जियस लुक को लेकर दुनियाभर में फेमस हैं। इनके स्टाइल सेंस की खूब तारीफ की जाती है। अपने बोल्ड व गॉर्जियस लुक से भोजपुरी एक्ट्रेसेज बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज को भी मात देती हैं।

Loading ...
भोजपुरी एक्ट्रेस
मुख्य बातें
  • खूब चर्चा में रहता है भोजपुरी एक्ट्रेस का फैशन
  • थाई हाई स्लिट गाउन के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस ने लूटी वाहवाही
  • फैशन सेंस के मामले में बॉलीवुड से कहीं आगे है भोजपुरी एक्ट्रेस

Actress Thai High Slit Gown Photos: भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ भोजपुरिया क्षेत्र तक ही नहीं सिमटी है, बल्कि ये दुनियाभर में अपने लुक को लेकर मशहूर हैं। अक्षरा सिंह, मोनालिसा, रानी चटर्जी और नेहा मलिक जैसी कई एक्ट्रेसेज के स्टाइल की खूब तारीफ की जाती है। सोशल मीडिया पर भी ये एक्ट्रेसेज अपने नए-नए लुक और स्टाइल से कहर बरपाती रहती हैं। वैसे तो भोजपुरी एक्ट्रेसेज हर तरह के लुक में नजर आती हैं। लेकिन बात करें थाई हाई स्लिट गाउन की तो, इस मामले में भोजपुरी एक्ट्रेसेज अपने लुक से ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड एक्ट्रेसेज को भी टक्कर देती हैं।

Also Read: Rani Chatterjee Photos: रानी चटर्जी के आगे फीकी हैं भोजपुरी की कई एक्ट्रेसेस, ये 5 सुपर स्टाइलिश फोटो हैं सबूत

ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है जब भोजपुरी एक्ट्रेसेज का थाई हाई स्लिट गाउन लुक खूब चर्चा में रहा और सोशल मीडिया पर इस लुक में भोजपुरी बालाओं की फोटो जमकर वायरल हुई। इस खबर में हम आपको दिखाएंगे भोजपुरी एक्ट्रेसेज मोनालिसा, अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी और नेह मलिक की थाई हाई स्लिट गाउन में वो गॉर्जियस तस्वीरें, जिसे देख फैंस के होश उड़ गए।

मोनालिसा (Monalisa)

मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे हॉट एक्ट्रेस हैं। आए दिन मोनालिसा अपने बोल्ड अवतार से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। गोल्डेन कलर के इस शिमरी थाई हाई स्लिट स्कर्ट के साथ स्लीवलेस ब्लाउज में मोनालिसा का ये एलिगेंट लुक खूब चर्चा में रहा। गोल्डेन शिमरी गाउन के साथ मोनालिसा ने गोल्डेन बैंगल्स, मैचिंग ईयररिंग और स्मोकी आई के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। मोनालिसा के इस लुक की खूब तारीफ की गई।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

कुछ समय पहले थाई हाई स्लिट गाउन में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी का फोटोशूट भी खूब चर्चा में रहा। इस ड्रेस में बेहद डीपनेक के साथ रानी काफी बोल्ड अवतार में नजर आईं। सीढ़ियों पर बैठकर अपने लेग्स फ्लॉन्ट करते हुए रानी ने ये फोटोशूट कराया था, जिसे देख फैंस के बीच खलबली मच गई।

Also Read: भोजपुरी की करीना कपूर कही जाती है ये एक्ट्रेस, स्लिम फिगर के लिए इंडस्ट्री में हैं मशहूर

नेहा मलिक (Neha Malik)

खेसारी लाल यादव की को-स्टार नेहा मलिक का सॉन्ग ‘दो घूंट’ जबरदस्त हिट रहा। वैसे तो नेहा पहले ही काफी पॉपुलर हैं। लेकिन इस गाने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ। नेहा मलिक सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। आए दिन वह बिकनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने पिंक कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ खूब कमेंट किए।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी इंडस्ट्री में बॉस लेडी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा एक्टिंग और सिंगिंग के साथ ही फैशन के मामले में भी टॉप पर होता है। व्हाइट कलर के इस ट्रांसपेरेंट थाई हाई स्लिट गाउन में अक्षरा सिंह कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस अक्षरा के इस लुक को देखते ही फिदा हो गए। अक्षरा की ये तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई।