लाइव टीवी

अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी चढ़ा Fitness का बुखार, Gym में जमकर पसीना बहा रहीं ये एक्ट्रेस

Updated Feb 19, 2022 | 18:38 IST

Bhojpuri Actresses Fitness Freak: बॉलीवुड के साथ साथ भोजपुरी जगत की एक्ट्रेसेस में भी फिटनेस (Fitness) को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। रानी चटर्जी, मोनालिसा, पूनम दुबे, निधि झा, और आम्रपाली दुबे समेत कई एक्ट्रेस जिम में घंटों पसीना बहाते नजर आती हैं।

Loading ...
Bhojpuri Actress ki Fitness
मुख्य बातें
  • भोजपुरी बालाओं को चढ़ा फिटनेस का बुखार।
  • सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं भोजपुरी एक्टरर्स।
  • एक्टरर्स के बीच बढ़ा फिटनेस का क्रेज।

Bhojpuri Actresses Fitness Freak: फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए फिट रहना बेहद जरूरी होता है। सेलेब्स के रूटीन में एक्सरसाइज जरूर शामिल होता है। सोशल मीडिया पर आए दिन एक्सरसाइज (Exercise) करते हुए जिमिंग फोटो वीडियो देखने को मिलती है। लेकिन फिट और बोल्ड दिखना के का क्रेज आप बॉलीवुड के साथ साथ भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बीच भी बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री की कई ऐसी टॉप एक्ट्रेसे हैं, जो अपनी फिटनेस (Fitness) का पूरा ख्याल रखती हैं और इसके वह जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि कई एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं। 

दरअसल भोजपुरी सिनेमा में एक दौर ऐसा भी था जब, एक्ट्रेस को फिट रहने की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं थी। बढ़ा हुआ वजन हो या फिर टम्मी फैट के साथ एक्ट्रेस हीरो संग रोमांस करती नजर आती थीं। आपने ऐसी कई भोजपुरी फिल्में देखी होंगी जिसमें एक्ट्रेस की टोंड बॉडी तो दूर की बात है फिटनेस पर भी जोर नहीं दिया जाता था। लेकिन अब भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस भी बॉलीवुड को हर माममे में टक्कर दे रही है। बात करें फिटनेस की तो ये एक्ट्रेसेस जिम में इतना पसीना बहाती है कि उन्हें फिटनेस फ्रीक कहा जाता है। आइये जानते हैं कौन-कौन सी भोजपुरी एक्ट्रेस फिट रहने के करती है खूब मेहनत।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)-

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रानी चटर्जी का आता है। रानी चटर्जी फिटनेस के लिए प्रति इतनी सजग है कि उन्हें फिटनेस फ्रीक कहा जाता है। वह सोशल मीडिया पर आए दिन वर्क्रआउट की फोटो वीडियो शेयर कर फैंस को भी इसके लिए मोटिवेट करती है। रानी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ योगा टिप्स भी शेयर करती है। जिम और वर्कआउट के फोटो वीडियो से भरा रानी का इंस्टाग्राम अकाउंट भरा पड़ा है।

मोनालिसा (Mona Lisa) -

भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपने हुस्न का जलवा बिखेरना वाली मोनालिसा का बोल्ड लुक आए दिन धमाल मचाता रहता है। मोनालिसा 39 साल की हैं लेकिन इस उम्र में भी उनकी बॉडी देख सभी हैरान रह जाते हैं। फिट और स्लिम बॉडी के कारण ही उनके हर लुक को भी पसंद किया जाता है। मोनालिसा साड़ी से लेकर बिकनी तक में बवाल लगती हैं। 

पूनम दुबे (Poonam Dubey)-

भोजपुरी सिनेमा जगत में पूनम दुबे अपने फिगर को खूब फेमस हैं। उन्हें भोजपुरी की करीना कपूर कहा जाता है। सोशल मीडिया पर पूनम भी अक्सर अपना वर्क्रआउट फोटो वीडियो शेयर करती रहती है।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)-

भोजपुरी सिनेमा जगत में इस समय आम्रपाली दुबे खूब फेमस हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग से लेकर डांस के सभी दीवाने हैं। हालांकि कुछ साल पहले आम्रपाली फैट थीं। लेकिन अब वह स्लिम फिगर के साथ काफी बोल्ड लगती हैं। खुद को फिट रखने के लिए आम्रपाली थी जिम में पसीना बहाती हैं।

निधि झा (Nidhi Jha)-

जब बात फिटनेस की चल रही हो तो भोजपुरी जगत की लूलिया यानी निधि झा का  नाम शामिल न हो ऐसा हो ही नहीं सकता।  निधि अपनी फिटनेस के साथ ही ग्लैमरस लुक को लेकर भी सुर्खियों में रहती है।