लाइव टीवी

Bhojpuri Cinema Fat Actress: भोजपुरी एक्ट्रेस को नहीं है ZERO फिगर की टेंशन, फैंस को जमता है इनका फैट लुक

Updated Mar 23, 2022 | 12:53 IST

Bhojpuri Film Fat Actress: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तेजी से बढ़ने वाला फिल्म उद्योग है। जहां कलाकारों की विशाल सूची है। भोजपुरी अदाकाराएं भी इस सूची में शामिल है। जोकि अपने फैटी लुक से लाखों करोड़ों फैंस के दिलों में राज कर रही है, वहीं बड़ी बात तो यह है की फैंस भी फिल्मों में इनका फैट लुक खूब पसंद कर रहे है।

Loading ...
भोजपुरी की एक्ट्रेस जो कर्वी फिगर वाली हैं
मुख्य बातें
  • भोजपुरी फिल्मों की ज्यादातर एक्ट्रेस एकदम स्लिम नहीं होती हैं
  • जीरो फिगर को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस के बीच नहीं है होड़
  • इंडस्ट्री में थोड़ी हैवी लुक वाली अभिनेत्रियों की डिमांड ज्यादा है

Bhojpuri Industry CurvyActress: बॉलीवुड एक्ट्रेसेज में जहां फिट बॉडी और करीब करीब जीरो साइज फिगर का क्रेज है, वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में ठीक इसका उलट है। भोजपुरी की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भरे शरीर और कर्वी फिगर वाली अभिनेत्रियों की डिमांड ज्यादा है। इस क्षेत्रीय इंडस्ट्री में जितनी टॉप एक्ट्रेस हैं चाहे वो मोनालीसा हों या अनारा गुप्ता, रानी चटर्जी या फिर मधु शर्मा - खूब पॉपुलर होने के बावजूद इनमें से कोई भी जीरो साइज फिगर वाली नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि ये जिम वगैरह से दूर रहती हैं लेकिन बॉलीवुड जैसा ट्रेंड यहां नजर नहीं आता। इसकी एक वजह ये है कि दर्शकों में भी अल्ट्रा स्लिम एक्ट्रेस को देखने का क्रेज नहीं है। वे अपने आसपास के माहौल को पर्दे पर देखना चाहते हैं और ये एक वजह है कि कास्टिंग में कर्वी बॉडी वाली एक्ट्रेस को ज्यादा पसंद किया जाता है। 

1) अनारा गुप्ता


अनारा गुप्ता का नाम इंडस्ट्री के कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन अभी भी अनारा सिंगल ही है। 35 वर्ष की अनारा अपनी बैचलर लाइफ को पूरी तरह एंजॉय कर रही है। साथ ही खुद को कैमरे के सामने खूबसूरत और बेहतर दिखाने के लिए अभिनेत्रियां काफी मेहनत करती है वहीं अनारा केवल हेल्थ केयर के लिए ही जिम करती है, बाकी उनका मानना है की स्लिम दिखना जरूरी नही बल्कि कला जरूरी है।


2) काजल रघवानी


भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियां बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर दे रही है खूबसूरती और लुक्स के साथ साथ वह अपने फैटी लुक से देश से विदेशों तक के फैंस के दिलों पर राज कर रही है हालांकि फैंस इनकी फिल्में गाने खूब पसंद कर रहे हैं।

ये हैं भोजपुरी के ऑल राउंडर एक्टर्स, एक्टिंग-सिंगिंग से राजनीति तक में मचा रहे हैं धमाल

3) मधु शर्मा


अब हम बात करेंगे मधु शर्मा की जोकि एक बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री है। इन्होंने ने अपने फैटी लुक के साथ कई फिल्में की जोकि इनके फैंस को बेहद पसंद आई, और इनका कहना है की जीरो फिगर की टेंशन नहीं लेनी चाहिए बस कला और खूबसूरती बरकरार रहे तो कुछ भी किया जा सकता है।

रानी चटर्जी के इन 5 आइटम सॉन्ग के आगे नोरा फतेही का डांस भी लगेगा फीका

4) रानी चटर्जी 


भोजपुरी सिनेमा की बेबांक अदाकारा जोकि जिम में पसीना तो बहती है लेकिन जीरो फिगर की टेंशन के बिना। आपको बता दें रानी के लाखों करोड़ों फैंस उन्हे उनके इसी रंग रूप को पसंद करते है।