लाइव टीवी

Bhojpuri Rap songs: बॉलीवुड के बादशाह और हनी सिंह से कम नहीं भोजपुरी के रैप सॉन्ग, यूट्यूब पर हैं मिलियन व्यूज

 Bhojpuri Rapper Hiteshwar , Bhojpuri Rapper ke nam, Bhojpuri Rap song video, Bhojpuri Rap song list,  Bhojpuri Rapper, Bhojpuri Rap gane
Updated Feb 24, 2022 | 17:27 IST

Bhojpuri Rap songs: बॉलीवुड के बादशाह (Badshah), रफ्तार और यो यो हनी सिंह की तरह भोजपुरी में भी Rap सॉन्ग का जलवा बरकरार है। भोजपुरी के कई रैप सॉन्ग हैं, जिन्हें यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिलते हैं।

Loading ...
 Bhojpuri Rapper Hiteshwar , Bhojpuri Rapper ke nam, Bhojpuri Rap song video, Bhojpuri Rap song list,  Bhojpuri Rapper, Bhojpuri Rap gane Bhojpuri Rapper Hiteshwar , Bhojpuri Rapper ke nam, Bhojpuri Rap song video, Bhojpuri Rap song list,  Bhojpuri Rapper, Bhojpuri Rap gane
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Bhojpuri Rap song
मुख्य बातें
  • भोजपुरी रैप सॉन्ग्स को भी मिलते हैं मिलियन व्यूज
  • भोजपुरी सिंगर हितेश्वर को मिल चुका है बेस्ट रैपर का ग्रीन सिनेमा अवार्ड
  • हितेश्वर को भोजपुरी का रैपर बादशाह पुकारा जाता है

Bhojpuri Rap songs:  अगर बात की जाए रैप गानों की तो पंजाबी और हिंदी के कई गाने जहन में आते हैं। लेकिन सिर्फ पंजाबी और हिंदी नहीं बल्कि भोजपुरी भाषा में भी धमाकेदार रैप सॉन्ग बनाए गए हैं। इन गानों को इतना पसंद किया गया कि यूट्यूब पर इन भोजपुरी रैप सॉन्ग के व्यूज ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। भोजपुरी भाषा में रैप सॉन्ग गाकर कई सिंगर्स ने इस बात को गलत साबित कर दिया कि रैप सॉन्ग केवल हिंदी और पंजाबी में ही बनाए जा सकते हैं।

बीते कुछ सालों में रैप सॉन्ग का ट्रेंड खूब बढ़ा है। सिर्फ हिंदी या पंजाबी नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों में भी रैप सॉन्ग शामिल किए जाने लगे हैं। इसके अलावा रैप सॉन्ग के कई एलबम भी आए दिन रिलीज होते रहते हैं।  बॉलीवुड के बादशाह, रफ्तार और यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अपने रैप सॉन्ग के लिए खूब मशहूर हैं। लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में भोजपुरी सिंगर्स भी कम नहीं। 

बॉलीवुड की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी रैप सॉन्ग का अलग ही जलवा कायम है। आए दिन नए-नए भोजपुरी रैप सॉन्ग  रिलीज होते रहते हैं और यूट्यूब पर खूब धमाल मचाते हैं।  भोजपुरी जगत में भी कई सिंगर्स  रैप सॉन्ग के मामले में बादशाह, हनी सिंह और रफ्तार जैसे रैपर से कम नहीं है। फिर चाहे गाने की बात हो या व्यूज की भोजपुरी रैप सॉन्ग हर मामले में बॉलीवुड को कड़ी टक्कर देते हैं।  भोजपुरी रैपर हितेश्वर के रैप गानों के तो सभी दीवाने हैं। 

भोजपुरिया बादशाह रैपर हितेश्वर

हितेश्वर जोकि भोजपुरी जगत के फैमस रैपर हैं। इनके रैप गानों को इतना पसंद किया जाता है कि इन्हें भोजपुरिया बादशाह रैपर हितेश्वर कहा जाता है। हितेश्वर को  बेस्ट रैपर का 'ग्रीन सिनेमा अवार्ड' भी मिल चुका है। इसके अलावा रितेश पांडे, पवन सिंह, अक्षरा सिंह, एमी कांग, अरविंद अकेला कल्लू जैसे कई स्टार भी रैप सॉन्ग गा चुके हैं। आइये देखते हैं भोजपुरी रैप सॉन्ग की लिस्ट।

  • हितेश्वर -जबसे तू अईलू
  • अरविंद अकेला- नाच रे पतरकी
  • खेसारी लाल यादव- पानी पानी
  • समर सिंह- पेट्रोल के चर्चा
  • रितेश पांडे- होंठ क्यूट क्यूट
  • पवन सिंह- हमार वाला डांस
  • अक्षरा सिंह- इधर आने का नहीं
  • मिनाज खान- आगे से पीछे से

भोजपुरी के ऐसे एक नहीं बल्कि कई रैप गाने हैं। इन गानों से भोजपुरी स्टार ने ये साबित कर दिया कि रैप सॉन्ग पंजाबी और हिंदी नहीं बल्कि भोजपुरी भाषा में भी बनाए जा सकते हैं।