लाइव टीवी

Gunjan Singh Bhojpuri Song: गुंजन सिंह का भोजपुरी गाना 'नीला नीला पानी' वायरल, अदाओं से लूटी महफिल

Updated Mar 25, 2022 | 11:23 IST

Bhojpuri Song Neela Neela Paani ft Gunjan Singh: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा और गायिका गुंजन सिंंह का गाना 'नीला नीला पानी' रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने में उनके साथ प्राची सिंह भी अपनी अदाएं दिखा रही हैं।

Loading ...
Bhojpuri Song Neela Neela Paani ft Gunjan Singh

Bhojpuri Song Neela Neela Paani ft Gunjan Singh: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा और गायिका गुंजन सिंंह का गाना  'नीला नीला पानी' रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इस गाने को रिलीज होने के दो घंटे के अंदर पांच हजार बार देखा जा चुका है। गाने को गुंजन सिंंह और अंकिता सिंंह ने आवाज दी है जबकि गाने में गुंजन सिंंह के साथ प्राची सिंह भी अपनी अदाएं दिखा रही हैं। दोनों अदाकाराओं की अदाओं का जादू देख फैंस मदहोश हो रहे हैं। गाने के बोल गौतम राय के हैं जबकि संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। गाना जबरदस्त है, सुनने वाले इस गाने पर थिरकने लगते हैं। गुंजन सिंंह और अंकिता सिंंह के गाने यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं, जबकि अपनी अदाओं के लिए प्राची सिंह भोजपुरी सिनेमा में मशहूर।