लाइव टीवी

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने 'देह पानी हो गईल' ने मचाई धूम, रक्षा गुप्ता ने दिखाए कातिलाना जलवे

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song 2022 Deh Pani Ho Gail Video
Updated Jan 11, 2022 | 21:58 IST

Bhojpuri Song 2022 Deh Pani Ho Gail Video: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे पॉपुलर एक्टर और सिंगर हैं। इसी कारण उनके गाने यूट्यूब पर हमेशा टॉप ट्रेंड पर रहते हैं...

Loading ...
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song 2022 Deh Pani Ho Gail VideoKhesari Lal Yadav Bhojpuri Song 2022 Deh Pani Ho Gail Video
भोजपुरी गाना।
मुख्य बातें
  • खेसारी लाल यादव का नया गाना 'टेड़ी है पर मेरी है' रिलीज हो गया है।
  • खेसारी लाल यादव के गाने को 21 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं।
  • 'टेड़ी है पर मेरी है' को साजन मिश्रा ने म्यूजिक दिया है।

Khesari Lal Yadav Bhojuri Song Deh Pani Ho Gail: खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे पॉपुलर एक्टर और सिंगर हैं। इसी कारण उनके गाने यूट्यूब पर हमेशा टॉप ट्रेंड पर रहते हैं। साल 2022 में खेसारी लाल यादव का नया गाना 'देह पानी हो गईल' रिलीज हो गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) के इस गाने को 10 हजारों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही अभिनेत्री रक्षा गुप्ता के जलवे भी कातिलाना है। भोजपुरी गाने 'देह पानी हो गईल' को आर्य शर्मा ने म्यूजिक दिया है। गाने को भी आर्य शर्मा ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसके बोल मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं। इससे पहले गाने का टीजर भी रिलीज हुआ था। टीजर को भी काफी पसंद किया गया था।


रिलीज हुआ था दो घूंट 
खेसारी लाल यादव का इससे पहले गाना दो घूंट रिलीज हुआ था।  गाने में एक्ट्रेस नमृता मल्ला ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। गाने में नमृता का बेहद बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। वहीं, गाने में खेसारी लाल यादव एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। खेसारी ने वर्दी के साथ-साथ जींस पहनी हुई है। गाने में भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपनी आवाज दी है।

खेसारी लाल यादव का इससे पहले साल 2021 के आखिर में बादशाह के गाने पानी-पानी के भोजपुरी वर्जन में नजर आए थे। इस गाने में खेसारी के साथ अक्षरा सिंह भी नजर आई थीं। गाने को चार करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे।