लाइव टीवी

Pawan Singh Top Songs: ये है पवन सिंह के टॉप 5 गाने, जिन्हें यूट्यूब पर मिले सबसे ज्यादा व्यूज

Updated May 20, 2022 | 08:15 IST

Pawan Singh Hit Songs: भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिल्मों से ज्यादा अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं और लोगों की जुबां पर रहते हैं। पवन अब तक हजारों गाने गा चुके हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
पवन सिंह गाना
मुख्य बातें
  • हिट गानों के पावरस्टार हैं पवन सिंह
  • पवन सिंह के गाने देश-विदेश तक मशहूर
  • व्यूज के मामले में नंबर वन है पवन का गाना राते दिया बुताके

Pawan Singh Hit Bhojpuri Songs: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का हिट मशीन कहा जाता है। इसका कारण यह है कि पवन की हर फिल्म, एलबम और गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। भारत में जिस तरह बॉलीवुड के हिंदी गानों को क्रेज है, ठीक उसी तरह भोजपुरी गाने भी खूब सुने जाते हैं। बात करें पवन सिंह के गानों की तो पवन का जलवा देश से लेकर विदेश तक देखने को मिलता है। लॉलीपॉप लागेलू जैसे गाने के हिट सिंगर पवन सिंह अब हिट मशीन बन चुके हैं। पवन सिंह के कई गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिग म्यूजिक में दिखते हैं। वैसे तो पवन के कई गाने हैं, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया और यूट्यूब पर इन गानों ने व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं पवन के वो टॉप 5 गाने जिन्हें यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज मिले।

राते दिया बुताके (Raate Diya Butake)

पवन सिंह के सभी हिट गानों में ‘राते दिया बुताके’ सुपरहिट है। ये गाना भोजपुरी के हिट गानों में एक है, जो कई स्पेशल मौकों पर ताजा हो जाता है। गाने में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी देखने को मिल रही है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का है। सत्या पवन की हिट फिल्म में एक है। राते दिया बुताके पिया.. गाना पवन का अब तक का सबसे हिट गाना इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इसे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा व्यूज मिले। गाने को 541 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

छलकता हमरो जवनिया (Chhalakata Hamro Jawaniya)

पवन सिंह के टॉप और हिट गाने में दूसरे नंबर पर गाना ‘छलकता हमरो जवनिया’ है। काजल राघवानी के साथ गाने में पवन सिंह का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। इस गाने ने यूट्यूब 442 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल किए।

ले लो पुदीना (Le Lo Pudina)

पवन सिंह का गाना ‘ले लो पुदीना’ यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंडिंग म्यूजिक पर रहता है। गाने को पवन सिंह ने गाया है। रिलीज के बाद से अब तक इस गाने को फैंस का प्यार मिल रहा है। गाने के लिरिक्स कुंदन पांडेय और अर्जुन अकेला ने लिखे हैं और इसे संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। यूट्यूब पर गाने को 357 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं,जोकि पवन के सबसे ज्यादा व्यूज गानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

मीठा मीठा बथे कमरिया (Mitha Mitha Bathe Kamariya)

पावरस्टार पवन सिंह के हिट गानों की लिस्ट में शामिल है भोजपुरी गाना ‘मीठा मीठा बथे कमरिया’। इस गाने में पवन डिंपल सिंह के साथ रोमांस करते दिखे। गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल आशीष वर्मा ने लिखे हैं। यह गाना यूट्यूब पर जबरदस्त हिट रहा। गाने को 213 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।

लॉलीपॉप लागेलू Lollypop Lagelu)

पवन सिंह के हिट गानों की बात हो और लॉलीपॉप लागेलू गाना शामिल ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। इस गाने के बदौलत ही पवन सिंह को देशभर में पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इस गाने के कारण ही उन्हें लॉलीपॉप स्टार कहा जाता है। लॉलीपॉप लागेलू गाना सिर्फ भोजपुरिया दर्शक ही नहीं बल्कि भारत समेत विदेशों में भी खूब मशहूर हुआ। भारत में किसी भी शादी-पार्टी और डीजे में यह गाना आज भी बजाया जाता है। व्यूज की बात करें तो पवन के इस गाने को यूट्यूब पर 210 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।