लाइव टीवी

Dinesh Lal Yadav Birthday: झुग्गियों में बीता था दिनेश लाल यादव निरहुआ का बचपन, भैंस की पीठ पर बैठकर गाते थे गाना

Updated Feb 02, 2022 | 08:13 IST

Dinesh Lal Yadav Nirahua Birthday: दिनेश लाल यादव निरहुआ दो फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। दिनेश लाल यादव मूल रूप से यूपी में गाजीपुर के टंडवा गांव के रहने वाले हैं। जानिए निरहुआ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें....

Loading ...
Dinesh Lal Yadav Nirahua
मुख्य बातें
  • भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ दो फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • दिनेश लाल यादव का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था।
  • दिनेश लाल यादव शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं।

Bhojpuri Actor Dinesh Lal Yadav Birthday: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबस पॉपुलर एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ 2 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। दिनेश लाल यादव मूल रूप से यूपी में गाजीपुर के टंडवा गांव के रहने वाले हैं। निरहुआ का बचपन झुग्गियों में बीता था। आज वह भोजपुरी फिल्मों के हाइएस्ट पेड एक्टर हैं। 

दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के पिता कोलकाता स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। उन्हें महज 3500 रुपए सैलेरी मिलती थी। इससे वह परिवारों के सात सदस्यों का पेट पालते थे। कमाई के लिए बाद में निरहुआ के पिता उन्हें और उनके भाई को लेकर कोलकाता चले गए थे। यहां दोनों भाई झुग्गी में रहा करते थे। वहीं, उनकी मम्मी और बहनें गांव में रहते थे। साल 1997 में वापस अपने पिता और भाई के साथ गांव लौट आए थे।  

Also Read: 6 साल में इतने बदल गए दिनेश लाल यादव, VIDEO में पहचानना मुश्किल

भाई से थे प्रभावित
निरहुआ बचपन में भैंस के पीठ पर घंटों बैठकर गाना गाया करते थे। दरअसल वह अपने चचरे भाई विजय लाल यादव से काफी प्रभावित थे। वह प्रख्यात बिरहा गायक हैं। निरहुआ को पहचान भोजपुरी एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' से मिली थी। वहीं, फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने साल 2008 में भोजपुरी फिल्म ” निरहुआ रिक्शावाला” के साथ की थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। साल 2019 लोकसभा चुनाव में निरहुआ आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी थे। 

दो बच्चों के हैं पिता
निरहुआ साल 2000 से शादीशुदा हैं और वो दो बेटों के पिता हैं। निरहुआ की पत्‍नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। निरहुआ की मां चंद्रज्योति देवी ने दैनिक भास्‍कर को बताया था कि साल 2000 में हमने निरहुआ की शादी करवाई थी।    

दिनेश लाल यादव के दो बच्चे हैं एक का नाम आदित्य यादव और दूसरे का नाम -अमित यादव है! और वह अभी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। निरहुआ ने सबसे ज्यादा फिल्में आम्रपाली दुबे के साथ की है।