लाइव टीवी

झुग्गियों में बीता था दिनेश लाल यादव निरहुआ का बचपन, आम्रपाली दुबे नहीं ये है असली पत्नी

Updated Feb 02, 2021 | 09:44 IST

Dinesh Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। निरहुआ भले ही आज भोजपुरी फिल्मों के हाइएस्ट पेड एक्टर हैं, लेकिन उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा...

Loading ...
Dinesh Lal Yadav
मुख्य बातें
  • दिनेश लाल यादव निरहुआ आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • दिनेश लाल यादव का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था।
  • निरहुआ कभी भैंस के ऊपर बैठकर गाना गाया करते थे।

मुंबई. भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। निरहुआ आज भोजपुरी सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। 

दिनेश लाल यादव मूल रूप से यूपी में गाजीपुर के टंडवा गांव के रहने वाले हैं। निरहुआ को बचपन से ही गाने-बजाने का काफी शौक था। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले वह बिरहा गाते थे।

निरहुआ का बचपन बेहद मुश्किल में बीता था। उनके पिता कोलकाता स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। महज 3500 रुपए में वह परिवारों के सात सदस्यों का पेट पालते थे। 

झुग्गी में गुजरा बचपन 
निरहुआ के पिता उन्हें और उनके भाई को लेकर कोलकाता चले गए थे। इस दौरान उन्हें बेहद कठिन दौर से गुजरना पड़ा था। दोनों भाई झुग्गी में रहा करते थे। वहीं, उनकी मम्मी और बहनें गांव में रहते थे। 

साल 1997 में निरहुआ अपने पिता और भाई के साथ गांव वापस आ गए थे। बचपन में निरहुआ को गाने का इतना शौक था कि वह भैंस के पीठ पर घंटों बैठकर गाना गाया करते थे। वह अपने चचरे भाई विजय लाल यादव से काफी प्रभावित थे। 

ये हैं असली वाइफ
निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। हालांकि, निरहुआ की काफी वक्त पहले शादी हो चुकी है। दिनेश लाल यादव की मां चंद्रज्योति देवी ने बताया कि उनके बेटे निरहुआ की शादी साल 2000 में ही हो गई थी।

निरहुआ की मम्मी ने बताया कि उनकी पत्नी का नाम मंशा है। दिनेश लाल यादव के दो बेटे आदित्य और अमित जो अपनी मां के साथ मुंबई में ही रहते हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं।