लाइव टीवी

Throwback: आम्रपाली दुबे की वजह से लोगों ने 49 बार देखी थी ये फिल्‍म, खुद निरहुआ ने किया था इस बात का खुलासा

Updated Apr 17, 2021 | 12:02 IST

Amrapali Dubey and Nirahua Throwback: दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। दोनों जिस भी फिल्म या गाने में साथ नजर आते हैं वह सुपरहिट हो जाती है।

Loading ...
Amrapali Dubey and Nirahua
मुख्य बातें
  • निरहुआ और क्‍वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है।
  • दोनों जिस भी फिल्म या गाने में साथ नजर आते हैं वह सुपरहिट हो जाती है।

Amrapali Dubey and Nirahua Throwback: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और क्‍वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। दोनों जिस भी फिल्म या गाने में साथ नजर आते हैं वह सुपरहिट हो जाती है। दर्शक दोनों को साथ देखना बहुत पसंद करते हैं। आए दिन दोनों की फ‍िल्‍मों के गाने यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं। इन दोनों की एक फ‍िल्‍म से जुड़ा किस्‍सा काफी दिलचस्‍प है। इस बात का खुलासा खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने किया था।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आम्रपाली दुबे संग अपनी केमिस्ट्री के बारे में बताया था। उन्‍होंने कहा था साल 2014 में मेरी और आम्रपाली की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' रिलीज हुई थी जिसे उम्‍मीद से बेहतर रेस्‍पॉन्‍स मिला था। इस फिल्म को देखने फैंस बार-बार आए थे। थिएटर के एक मेंबर ने उनसे कहा कि इस बच्‍चे से पूछि‍ए कि कितनी बार इसने ये फ‍िल्‍म देखी। बच्‍चे ने जवाब दिया कि हमने 1 बार फिल्म आपके लिए देखी और बाकी 49 बार आम्रपाली दुबे को देखने के लिए देखी। 

कोरोना पॉजिटिव हैं आम्रपाली और निरहुआ 

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के अब तक कई सेलिब्रिटीज कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चपेट में आ चुके हैं। अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कोरोना का कहर शुरू हो गया है। भोजपुरी सिनेमा की पसंदीदा अभिनेत्री आम्रपाली दुबे कोरोना वायरस की चपेट में आई गई हैं और उनके बाद दिनेश लाल यादव की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। वह अस्‍पताल में भर्ती हैं।

CM योगी पर बनाएंगे फ‍िल्‍म 

उत्‍तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ के जीवन पर भोजपुरी फ‍िल्‍म बनाने की घोषणा द‍िनेश लाल यादव न‍िरहुआ ने की थी। अदाकारा आम्रपाली दुबे इस फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस करने वाली हैं। दोनों सितारों ने साझा तरीके से इस फ‍िल्‍म का ऐलान किया। नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन के साथ फेसबुक लाइव के दौरान आम्रपाली दुबे ने योगी आदित्‍यनाथ पर बनने वाली फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस करने का ऐलान किया था। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि योगी आदित्‍यनाथ जैसे शख्‍स पर बनने वाली फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस करने का बहुत बड़ा मौका है और वह इसे हाथ से जाने नहीं देंगी।