लाइव टीवी

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर जरूर सुनें गणपति बप्पा के ये हिट भोजपुरी गीत

Updated Aug 26, 2022 | 07:05 IST

Bhojpuri Ganesh Chaturthi Song: गणेश चतुर्थी के मौके पर भोजपुरी गीतों की डिमांड बढ़ जाती है। ‘गणपति बप्पा मोरिया’, ‘पधारी हमार अंगना’ और ‘दर्शन दिहिं गणेश जी’ जैसे भोजपुरी गीत गणेशोत्सव के दौरान खूब सुने जाते हैं।

Loading ...
Ganesh Chaturthi Special Bhojpuri songs
मुख्य बातें
  • गणेश भजन के साथ करें गणेश चतुर्थी पर गजानन की भक्ति
  • गणेश चतुर्थी पर खूब धूम मचाते हैं भोजपुरी में बने गणेश जी के गीत
  • गणपति स्थापना से लेकर विजर्सन तक भोजपुरी गानों के साथ मनाएं गणेशोत्सव

Ganesh Chaturthi Bhojpuri Superhit Song: गणेश चतुर्थी का त्योहार भक्तों के बीच बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर मंदिरों से लेकर घर-घर बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है और पूरे 10 दिनों तक धूमधाम से यह उत्सव मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022 से शुरू हो रही है। गणेश महोत्सव में भोजपुरी गीतों की भी डिमांड खूब बढ़ जाती है।

सावन, दीपावली, नवरात्र, होली और छठ जैसे कई मौके पर भोजपुरी गानों की भरमार होती है। भोजपुरी गानों के बिना ये त्योहार अधूरे से लगते हैं। ऐसे में भोजपुरी में गणेश चतुर्थी के लिए बप्पा पर कोई गाना न बने ऐसा भला कैसे हो सकता है। भोजपुरी में गणेश चतुर्थी पर कई गाने बनाए गए हैं, जोकि गणेश चतुर्थी पर खूब धूम मचाते हैं। गणेश जी के इन भोजपुरी गीतों के साथ आप भी गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना से लेकर विसर्जन तक इन गानों में झूमने पर मजबूर हो जाएंगे।

पधारी हमरा अंगना में

गणेश चतुर्थी पर बना स्पेशल सॉन्ग ‘पधारी हमरा अंगना में' गणेशोत्सव आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगता है। इस गाने को सिंगर अंकुश ने आवाज दी है, जोकि गाने के वीडियो में भी नजर आते हैं। वह भगवान गणेश को मनाते हुए सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

ए गणेश बबुआ

खेसारी लाल के गाने भी हर मौके पर खूब छाए रहता है। गणेश चतुर्थी में खेसारी लाल का गाना ‘ए गणेश बबुआ’ खूब धमाल मचाता है।

Also Read: Yash Kumar: यश कुमार ने एक साथ शुरू की तीन फिल्मों की शूटिंग, अघोरी, मृत्युदंड और शूल में दिखेंगे एक्टर

दर्शन दिहिं गणेश जी

प्रमोद प्रेमी का भोजपुरी गाना ‘दर्शन दिहिं गणेश जी’ भी गणेश चतुर्थी पर सुना जाता है। इस गाने के वीडियो में गणपति यात्रा को दिखाया गया है और लोग खुशी से नाचते गाते दिखाई दे रहे हैं।

Also Read: Hartalika Teej 2022: सुपर हिट है आम्रपाली, मोनालिसा और निरहुआ का भोजपुरी तीज गीत ‘रखिया सेनुरवा के लाज’

गौरी के ललना

गौरी के ललना गणेश भजन है, जिसके साथ आप गणेश चतुर्थी पर गणेशजी की भक्ति कर सकते हैं। इस गणेश भजन को अनु दुबे ने गाया है।