लाइव टीवी

खेसारी-काजल से लेकर भोजपुरी इंडस्‍ट्री के ये सितारे कभी हुआ करते थे हॉट कपल, आज एक-दूसरे को करते हैं नापसंद

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani, Bhojpuri Industry
Updated Nov 01, 2021 | 12:04 IST

Bhojpuri Industry: चकाचौंध से भरी दुनिया में अक्‍सर रिश्‍तों के मायने बदल जाते हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। आज हम आपको कुछ ऐसे हिट कपल्‍स के बारे में बताएंगे, जिनका अब ब्रेकअप हो चुका है।

Loading ...
Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani, Bhojpuri IndustryKhesari Lal Yadav and Kajal Raghwani, Bhojpuri Industry
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani
मुख्य बातें
  • ऑन स्‍क्रीन हिट थी इन स्‍टार्स की जोड़ी
  • रियल लाइफ में हो चुका है ब्रेकअप
  • कई कपल्‍स के बिगड़ गए हैं रिश्‍ते

Bhojpuri Industry Couples Breakup: फिल्म जगत में अक्‍सर रिश्ते बदल जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल भोजपुरी इंडस्‍ट्री के लोगों का भी। खेसारी लाल यादव से लेकर काजल राघवानी तक कभी दोनों की जोड़ी लोगों के दिलों पर साथ में राज करते थे, लेकिन वक्‍त के साथ उनका रिश्‍ता बिगड़ गया। दोनों के रास्‍ते न सिर्फ अलग हुए बल्कि वे एक दूसरे के दुश्‍मन भी बन गए। आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा के कुछ ऐसे चुनिंदा सितारों के बारे में बताएंगे जो ऑन स्‍क्रीन हॉट कपल्‍स हुआ करते थे, लेकिन रियल लाइफ में अब उनकी राहें जुदा हो गई हैं। कुछ तो अब एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं। 

khesari

काजल राघवानी और खेसारी 

भोजपुरी जगत के सबसे पॉपुलर कपल में से एक थे खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी। दोनों की जोड़ी इतनी हिट थी कि रुपहले पर्दे पर उन्‍हें साथ देख फैंस पागल हो जाते थे। उनके ज्‍यादातर गाने और मूवीज हिट साबित हुई हैं, लेकिन बाद में दोनों के बीच लड़ाई हो गई। काजल ने खेसारी पर उन्‍हें  धोखा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों में काफी तनातनी सामने आई। इसके बाद से वे दोनों कभी भी साथ नजर नहीं आए।

अक्षरा और पवन सिंह 

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भी भोजपुरी सिनेमा में काफी हिट रही। दोनों के अफेयर की चर्चा भी सामने आई। बताया जाता है कि ये दोनों तब रिश्ते में थे जब पवन सिंह की पहली पत्नी का निधन हो गया था। हालांकि पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्‍योति सिंह से कर ली। तब से दोनों का ब्रेकअप हो गया। आलम ये है कि ये दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। 

निधि झा और यश कुमार 

भोजपुरी सिनेमा में निधि झा और यश कुमार के लव अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई बार अपने प्यार का इजहार भी किया, लेकिन बाद में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई। बताया जाता है कि यश कुमार ने अभिनेत्री अंजना से शादी की है, इसके चलते निधि उनसे दूर हो गईं। दोनों इसके बाद एक दूसरे से अलग हो गए, हालांकि उनके ब्रेकअप की आधिकारिक कोई पुष्टि नहीं हुई।