लाइव टीवी

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के गाने 'अपनी तो जैसे तैसे' ने तोड़ा रिकॉर्ड, रिलीज होते मिले एक मिलियन व्यूज

Khesari Lal Yadav
Updated Jan 28, 2021 | 00:24 IST

Khesari Lal Yadav Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम अपनी तो जैसे तैसे है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Loading ...
Khesari Lal YadavKhesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है। इस नए गाने का नाम अपनी तो जैसे तैसे है। 

खेसारी लाल का ये गाना कुछ ही घंटो पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और अब तक इस गाने के वीडियो को 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने के वीडियो में खेसारी लाल और शिल्पी राज ने जमकर डांस किया है और दोनों का रोमांस भी देखने लायक है। 

आपको बता दें कि गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। गाने में शिल्पी राज ने अपनी अदाओं से खेसारी लाल के साथ-साथ सभी को दीवाना बना लिया है। फैंस को दोनों का ये गाना बेहद पसंद आ रहा है। आप भी इस नए गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।