लाइव टीवी

Bhojpuri Cinema Villains: बॉलीवुड से कम नहीं हैं भोजपुरी फिल्मों के ये खलनायक

Updated May 04, 2022 | 10:43 IST

List Of Bhojpuri Cinema Villains: फिल्मों में नायक के साथ खलनायक की भी अहम भूमिका होती है। क्रूरता, चालाकी, दुष्टता और धोखेबाजी ये सारे चरित्र खलनायक या विलेन में देखने को मिलती है। जानते हैं भोजपुरी के उन विलेन के बारे में जिन्होंने अपने नेगेटिव रोल से पहचान हालिस की।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Bhojpuri Villains
मुख्य बातें
  • नेगेटिव किरदार से इन कलाकारों ने इंडस्ट्री में बनाई पहचान
  • भोजपुरी के विलेन के आगे बॉलीवुड के खलनायक भी पड़ जाते हैं फीके
  • भोजपुरी एक्टर्स से ज्यादा फेमस हैं ये खलनायक

List Of Bhojpuri Cinema famous Villains: भोजपुरी फिल्में देखना किसे पसंद नहीं होता। बॉलीवुड की तरह ही अन्य रीजनल फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार और फिल्में देशभर में मशहूर हैं। इन्हीं में एक है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री। भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों के कारण आज भोजपुरी सिनेमा प्रेमी सिर्फ भोजपुरिया क्षेत्र में ही नहीं बल्कि देशभर में मशहूर हैं। अगर आप भी भोजपुरी फिल्मों को पसंद करते हैं तो आपको भोजपुरी फिल्म के कई हीरो और हीरोइन के बारे में मालूम होगा। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भोजपुरी फिल्मों के खौफनाक खलनायकों यानी विलेन के बारे में। ये विलेन भोजपुरी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और नेगेटिव रोल के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में अमरीश पुरी, सुनील ग्रोवर, डैनी, प्रेम चोपड़ा और अमजद खान जैसे कई एक्टर्स फिल्मों में अपने नेगेटिव रोल के लिए मशहूर हैं। इसी तरह भोजपुरी फिल्म जगत में भी कई स्टार्स ने अपनी खलनायकी से दुनियाभर में पहचान हासिल की। तो चलिए जानते हैं भोजपुरी के फेमस विलेन के बारे में।

Also Read: Monalisa Vikrant Love Story: मोनालिसा की इस खासियत पर फिदा हो गए थे विक्रांत, बिग बॉस के घर रचा ली थी शादी

अवधेश मिश्रा

खलनायक का किरदार निभाने में अवधेश मिश्रा का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले शामिल है। क्योंकि उन्होंने अपने दमदार नेगेटिव रोल से भोजपुरी सिनेमा में खास पहचान हासिल की। कई फिल्मों में तो अवधेश मिश्रा की एक्टिंग के आगे एक्टर्स भी फीके पड़ गए। हालांकि अब कुछ सालों से अवधेश मिश्रा पारिवारिक और नायक किरदारों की फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। अवधेश मिश्रा की अपकमिंग फिल्म ‘बाबुल’ में तो वह दो बेटियों के पिता के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी अवधेश मिश्रा ने ही किया है।

अयाज खान

भोजपुरी फिल्मों में विलेन के रोल में अयाज खान खूब पसंद किए जाते हैं। अयाज भोजपुरी के सबसे कम उम्र के विलेन कलाकार हैं। इसके अलावा वह बॉडी बिल्डर भी हैं। उनके लुक और परफॉर्मेंस के अनुसार विलेन का रोल उनपर खूब जमता है। अयाज खान की खास बात यह है कि वे भोजपुरी के गुड एक्टिंग के साथ गुड लुकिंग वाले विलेन हैं।

Also Read: Gunjan Pant: डॉक्टर बनना चाहती थीं भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत, किस्मत ने बना दिया हीरोइन

सुशील सिंह

सुशील सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर खलनायक कहा जाता है। सुशील जी ने एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया। पर्दे पर उनकी खलनायकी खूब पसंद की जाती है।

संजय पांडे

निरहुआ हिंदुस्तानी और बॉर्डर जैसे सुपरहिट फिल्मों में संजय पांडे का नेगेटिव रोल खूब पसंद किया गया था। संजय पांडे ने विलेन के किरदार से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान बनाई। भोजपुरी फिल्मों को पसंद करने वाला हर दर्शक संजय पांडे को जरूर जानता है।

उमेश सिंह

भोजपुरी फिल्मों के खलनायक की लिस्ट में उमेश सिंह का नाम भी शामिल है। अपने डरावने किरदार से उमेश सिंह खूब पॉपुलर हुए और आज वे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।