लाइव टीवी

'मस्‍तराम' फेम रानी चटर्जी हुईं कांग्रेस में शामिल, प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कैंपेन का करेंगी प्रचार

Updated Jan 26, 2022 | 07:49 IST

Mastram fame Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Joined Congress: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और सोशल मीडिया पर ल‍िखा- अब एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है।

Loading ...
Rani Chatterjee Joined Congress
मुख्य बातें
  • भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया
  • सोशल मीडिया पर ल‍िखा- अब एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है
  • कांग्रेस में शामिल होने से पहले पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की

Mastram fame Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Joined Congress: भोजपुरी सिनेमा की दिग्‍गज अदाकारा रानी चटर्जी अब राजनीति में अपना दमखम दिखाएंगी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच रानी चटर्जी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। रानी चटर्जी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने बताया कि वह नए सफर की शुरुआत कर रही हैं। रानी चटर्जी ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। 

रानी चटर्जी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। उन्‍होंने तस्वीर के साथ लिखा है- आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकत की। अब एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। 

Also Read: 'मस्‍तराम' फेम रानी चटर्जी को आया था आत्‍महत्‍या का ख्‍याल, इस अनहोनी की वजह से बदला असली नाम

रानी चटर्जी की इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और ये जानना चाहते हैं कि क्‍या रानी चटर्जी चुनाव मैदान में उतरेंगी। अभी ये बात स्पष्ट नहीं हुई है कि वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं। बता दें कि रानी चटर्जी से पहले 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फिल्म (Great Grand Masti) में नजर आ चुकीं अर्चना गौतम ने कांग्रेस का दामन थामा था और उन्‍हें पार्टी ने हस्तिनापुर सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। 

Also Read: स्ट्रेच मार्क्स पर कमेंट करने वालों को Rani Chatterjee ने दिया करारा जवाब, कही ऐसी बात कि बोलती हुई बंद

रानी चटर्जी ने फ़िल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' से डेब्‍यू किया था और पहली ही फ‍िल्‍म से सबको अपना दीवाना बना लिया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ मनोज तिवारी थे। इस फिल्म ने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई की। वह जब भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में आईं तो उनका नाम साहिबा शेख था लेकिन यहां आकर वह रानी चटर्जी हो गईं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वह साल 2000 से सक्रिय हैं और अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी चटर्जी की हॉटनेस के चर्चे हर जगह होते हैं। उनकी अदा देख कर लोग उन पर जान छिड़कते हैं। वह जितनी अच्छी डांसर हैं उतनी ही अच्छी कलाकार भी है। उनके गाने आते ही यूट्यूब पर वायरल हो जाते हैं वहीं उनकी फ‍िल्‍में रिकॉर्ड ब्रेक करती हैं।