लाइव टीवी

Navratri 2022: नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ नीलकमल सिंह का देवी गीत ‘माई शेरावाली हई’, देखिए वीडियो

Updated Sep 07, 2022 | 07:03 IST

Bhojpuri Navratri Song 2022: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर 2022 से हो रही है। नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। लेकिन नीलकमल सिंह ने नवरात्रि से पहले ही देवी गीत ‘माई शेरावाली हई’ रिलीज किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Neelkamal Singh Bhojpuri Navratri Devi Geet Maai Sherawali Hayin
मुख्य बातें
  • नीलकमल सिंह ने रिलीज किया नवरात्रि का पहला देवी गीत
  • इस साल नवरात्रि पर धूम मचाएगा देवी गीत 'माई शेरावाली हई'
  • नीलकमल सिंह के देवी गीत माई शेरावाली हई को खूब किया जा रहा पसंद

Bhojpuri Navratri Devi Geet Maai Sherawali Hayin: भोजपुरी गीतों के बिना कोई भी त्योहार अधूरा सा लगता है। महापर्व छठ, दीपावली, होली, सावन और तीज जैसे कई मौके पर भोजपुरी गीतों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में नवरात्रि के खास मौके पर पर गाने ना बने ऐसा भला कैसे हो सकता है। भोजपुरी कलाकारों द्वारा नवरात्रि के लिए कई देवी गीत गाए गए हैं। हर साल नवरात्रि के मौके पर ये गाने भक्तों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और इन गीतों के साथ मईया का जयकारा लगाया जाता है। लेकिन इस साल आप पुराने नहीं बल्कि नए गाने पर झूमने के लिए तैयार हो जाइये। क्योंकि भोजपुरी के मशहूर नीलकमल सिंह ने नवरात्रि शुरू होने से पहले ही नया देवी गीत रिलीज कर दिया है, जोकि भक्तों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

नीलकमल के इस देवी गीत का नाम है ‘माई शेरावाली हई’। नीलकलम का ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। गाना बेहद खूबसूरत है और इसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि ये गाना इस बार नवरात्रि पर भक्तों के बीच धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Also Read:  Bhojpuri song Bhatar Tera Kamjor Hai: पवन सिंह और चांदनी सिंंह का जबरदस्त रोमांस, देखें नया भोजपुरी गाना

नवरात्रि पर धूम मचाएगा नीलकमल का ये देवी गीत

भोजपुरी में वैसे तो मां दुर्गा को समर्पित कई गाने गाए गए हैं। इस साल भी नवरात्रि पर कई गने रिलीज होने के कतार में है। लेकिन नीलकमल सिंह ने सभी को पीछे छोड़ते हुए सबसे पहले नवरात्रि स्पेशल भोजपुरी में देवी गीत रिलीज कर दिया है। नीलकमल का देवी गीत ‘माई शेरावाली हई’ इस साल का का पहला नवरात्रि गीत है। इस गाने के साथ ही लोगों को इसका वीडियो भी खूब पसंद आ रहा है।

Also Read:  Bhojpuri Bold Actress: भोजपुरी की इन एक्ट्रेस की बोल्डनेस के आगे फीकी हैं बॉलीवुड अदाकाराएं

यहां देखिए माई शेरावाली हई गाने का वीडियो

नवरात्रि देवी गीत ‘माई शेरावली हई’

नवरात्रि देवी गीत ‘माई शेरावली हई’ में नीलकमल के साथ खुशी तिवारी की जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है और इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। संगीत आर्या शर्मा का है और निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर 5 सितंबर को रिलीज किया गया। अब तर गाने को यूट्यूब पर 771,300 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।