लाइव टीवी

पाकिस्तान में जय श्रीराम से प्रेम लीला तक, मोनालिसा ने पति विक्रांत संग इन भोजपुरी फिल्मों में किया काम

Updated Feb 03, 2021 | 16:00 IST

Monalisa and Vikrant Singh Rajput movies: मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी पर्दे पर भी काफी पसंद की जाती है। दोनों ने कई पॉपुलर भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत ने चार साल पहले शादी की थी। मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस के 10वें सीजन के दौरान शादी के बंधन में बंधे थे। मोनालिसा के शो का हिस्सा बनने से पहले ही दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों की न सिर्फ रियल लाइफ बल्कि रील लाइफ जोड़ी भी काफी हिट रही है। दोनों कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने बेहद पंसद किया। आइए आपको मोनालिसा और विक्रांत की उन 5 भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें दोनों पर्दे पर साथ नजर आए। 

नथुनियां पे गोली मारे 2

'नथुनिया पे गोली गोली मारे 2'  एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत और नमित तिवारी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे। यह एक हिट भोजपुरी फिल्म थी, जिसका निर्देशन अजय श्रीवास्तव ने किया। 

प्रेम लीला

भोजपुरी फिल्म 'प्रेम लीला' मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की बेहद पॉपुलर फिल्म थी। फिल्म में दोनों के बीच कई रोमांटिग सीन्स थे। 'प्रेम लीला' को सुशील उपाध्याय ने निर्देशित किया था। फिल्म में अमित मेहरा, प्रिया सिंह, राजेश तौमेरा, मावल और मनोज वर्मा सपोर्टिंग रोल में थे। 

सईयां तोफानी

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत स्टारर 'सईयां तूफानी' भोजपुरी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्मों में से एक है। फिल्म में राजेश तौमेरा और कुणाल सिंह भी थे। इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया था। 

पाकिस्तान में जय श्रीराम

फिल्म 'पाकिस्तान में जय श्री राम' पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के दर्द को बयां करती है। फिल्म में तलाक जैसे संवेदनशील मुद्दे को भी संबोधित किया गया है। फिल्म को रमाकांत प्रसाद ने निर्देशित किया था। वहीं, मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत लीड रो नजर आए थे।

जीना मरना तेरे संग

'जीना मारना तेरे संग' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसे अजय कुमार झा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी ने मुख्य निभाई थी। वहीं, कोमल ढिल्लों और प्रकाश अवस्थी जैसे भोजपुरी सितारे भी फिल्म में महत्वपूर्ण रोल में दिखाई दिए थे।