लाइव टीवी

Pawan Singh Bhojpuri film: पवन सिंह की नई फिल्म 'सौतन' की शूटिंग लंदन में, जल्द सामने आएगा ट्रेलर

Updated Apr 20, 2021 | 21:50 IST

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्‍टर पवन सिंंह की नई फ‍िल्‍म सौतन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। खासबात ये है कि यह फ‍िल्‍म लंदन में शूट हुई है।

Loading ...
Pawan Singh
मुख्य बातें
  • भोजपुरी सिनेमा अब नए कीर्तिमान रच रहा है।
  • भोजपुरी की फ‍िल्‍में अब देश के बाहर हो रहीं शूट।

Pawan Singh Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा अब नए कीर्तिमान रच रहा है। कुछ वक्‍त पहले सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव अपनी फ‍िल्‍म की शूटिंग निरहुआ चलल लंदन के लिए विदेश गए थे और अब भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्‍टर पवन सिंह उनकी राह पर हैं। पवन सिंह की नई फ‍िल्‍म सौतन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। खासबात ये है कि यह फ‍िल्‍म लंदन में शूट हुई है। इस फिल्‍म की शूटिंग लंदन के ऑक्सफ़ोर्ड, कैम्ब्रिज, विंडसर कैसल, ऑक्सफ़ोर्ड स्ट्रीट जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर हुई है। 
 
भोजपुरी फ‍िल्‍म ‘सौतन’ के निर्माता अभय सिन्‍हा, समीर आफताब और प्रशांत जम्‍मूवाला हैं। फिल्‍म में पवन सिंह के साथ मधु शर्मा और सहर अफशा नजर आने वाली है। इस फिल्‍म का ट्रेलर, पोस्‍टर और टीजर जल्‍द ही जारी किया जाएगा। हालांकि पवन सिंह इस फ‍िल्‍म के लिए दर्शकों को अधिक इंतजार करना होगा। कोरोना महामारी के कारण इस फ‍िल्‍म की रिलीज में देरी हो सकती है। 

चुंकि इस फ‍िल्‍म का निर्माण ग्रैंड लेवल पर किया गया और शूटिंग बॉलीवुड फ‍िल्‍मों की तरह की गई है, ऐसे में मेकर्स इस फ‍िल्‍म की रिलीज भी धांसू तरीके से करना चाहते हैं। फिल्‍म में पवन सिंह, मधु शर्मा और सहर अफशा के साथ माया यादव व दीपक सिन्‍हा भी मुख्‍य भूमिका में हैं। 

बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्‍टार हैं जिनकी फ‍िल्‍मों और गानों का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है। फैंस को जब से पता चला है कि पवन सिंह की नई फ‍िल्‍म लंदन में शूट हुई तो फैंस की बेकरारी होना स्‍वाभाविक है।