लाइव टीवी

Pawan Singh Holi Song: पवन सिंह का होली गाना 'फलाना बो फरार भईल', दो दिन में मिले पांच मिलियन व्यूज

Updated Mar 16, 2022 | 13:08 IST

Pawan Singh Bhojpuri Holi Special Song: पवन सिंह के एक के बाद एक भोजपुरी होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं। पवन सिंह का गाना फलाना बो फरार यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

Loading ...
Pawan Singh Bhojpuri Song
मुख्य बातें
  • पवन सिंह का होली भोजपुरी गाना 'फलाना बो फरार भईल' ट्रेंड कर रहा है।
  • गाने में में पवन सिंह के साथ स्मृति सिन्हा नजर आई हैं।
  • होली भोजपुरी स्पेशल गाना पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ।

Pawan Singh Bhojpuri Song Flana Bo Farrar: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के होली गाने के बिना इस त्यौहार के रंग संग उमंग अधूरी है। लोगों का उमंग अधूरा न रहे, इसलिए पवन सिंह एक के बाद के धमाकेदार गाना लेकर आ रहे हैं। ऐसा ही एक नया गाना 'फलाना बो फरार भईल'  वायरल हो रहा है। पवन सिंह का ये गाना यूट्यूब पर अभी ऑल इंडिया नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। 

 'फलाना बो फरार भईल' गाने (Pawan Singh Holi Bhojpuri Song) में उनके साथ स्मृति सिन्हा नजर आई हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई है, यही वजह है कि महज 2 दिनों में 4 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर पहले स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। पवन सिंह का यह होली भोजपुरी स्पेशल गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। पवन सिंह ने कहा है कि, '2022 का यह सबसे बड़ा हिट होली गाना है, जो आज देश भर में ट्रेंड कर रहा है। हम आगे भी एक से बढ़ कर एक गाना लेकर आते रहेंगे।'

Also Read: Pawan Singh Monalisa Song: ये है मोनालिसा का सबसे सुपर हॉट गाना, देखें VIDEO

स्मृति सिन्हा को बताया लकी चार्म
पवन सिंह के इस गाने के लिरिक्स धीरज सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। पवन ने बताया कि स्मृति सिन्हा के इस गाने की लकी चार्म हैं, जिनका जलवा भी इसमें आप देख सकते हैं। इस साल उनके साथ एक और होली गाना रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों में खूब सराहा है। इसके लिए भी सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं।  गौरतलब है कि साल 2022 में अभी तक पवन सिंह के कुल होली तीन होली के गाने रिलीज हो चुके हैं।

व्हाइट-व्हाइट लहंगा और होली के मजा 
पवन सिंह का इससे पहले व्हाइट-व्हाट लहंगा रिलीज हुआ था। गाने में लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिला था। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं। गाने को 79 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

पवन सिंह का गाना 'होली के मजा' भी काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा नजर आई थीं। होली के मजा' को भी पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है।