लाइव टीवी

Bhojpuri Actors Handsome Look: फैशन और स्टाइल से खूब सुर्खियों में रहते हैं ये भोजपुरी एक्टर्स, देते हैं बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर

Updated Apr 23, 2022 | 20:24 IST

Bhojpuri actors Fashion: भोजपुरी सुपरस्टार्स ने अपने हुनर के दम पर देशभर में पहचान बनाई। इनमें से कुछ एक्टर्स तो ऐसे हैं जो बॉलीवुड एक्टर्स से भी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। ये ना सिर्फ फिल्म और गाने बल्कि भोजपुरी एक्टर्स अपने फैशन और स्टाइल को लेकर भी खूब फेमस हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
भोजपुरी एक्टर
मुख्य बातें
  • हैंडसम हंक हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के ये सुपरस्टार्स
  • स्टाइल के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर देते हैं भोजपुरी एक्टर्स
  • भोजपुरी एक्टर्स के हैंडसम लुक पर जान छिड़कते हैं फैंस

Bhojpuri actors Fashion: बॉलीवुड औr टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही अब रीजनल फिल्म इंडस्ट्री के कलाकरों की पॉपुलैरिटी भी बढ़ती जा रही है। इन्हीं में से एक है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री। भोजपुरी सिनेमा जगत से जुड़े तमाम कलाकार आज देश भर में अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। एक्टिंग और सिंगिंग के हुनर को लेकर तो ये पहले से ही खबरों में बने रहते थे। लेकिन स्टाइल और फैशन के मामले में भी भोजपुरी स्टार्स किसी से कम नहीं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के हैंडसम और डैशिंग एक्टर्स के बारे में। भोजपुरी एक्ट्रेस की खूबसूरती और जलवे के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा। लेकिन भोजपुरी एक्टर्स भी अपने स्टाइल और फैशन से सभी का ध्यान खींच लेते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और निरहुआ जैसे कलाकार ऐसे एक्टर्स हैं जो फिल्मों के मामले में ऑलटाइम हिट और फैशन व स्टाइल के मामले में ऑलटाइम फिट रहते हैं। ये एक्टर्स अपनी फिल्मों और सॉन्ग के साथ ही स्टाइलिश लुक को लेकर भी आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। आलम यह है कि इन एक्टर्स के युवा फैंस भी इनके लुक की ना सिर्फ तारीफ करते हैं बल्कि इंप्रेस होकर उसे कॉपी भी करते हैं। नजर डालते हैं इन स्टार्स के फैशनबेल और स्टाइलिश लुक पर।

पढ़ें- सनी लियोन को टक्कर देती है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सनी सिंह, बोल्डनेस में नहीं है कोई जवाब

पवन सिंह

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। काम के मामले में पवन सिंह हमेशा ही किसी ना किसी प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी रहते हैं। उनका एक गाना रिलीज होने के बाद दूसरा प्रोजेक्ट्स पाइपलाइल पर तैयार रहता है। पवन भोजपुरी इंडस्ट्री में ना सिर्फ अपने काम बल्कि अंदाज के लिए मशहूर हैं। 36 साल के पवन सिंह खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हैं। उनके लुक, बॉडी और अंदाज के फैंस कायल हैं। इंस्टाग्राम पर पवन अपनी खूब फोटो वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें उनका हैंडसम लुक देखने को मिलता है।

खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ऐसे कलाकार हैं जो अर्श तक पहुंचने के बाद भी फर्श से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भले ही अपने जीवन में खूब कामयाबी हासिल की। लेकिन फिर भी वह अपने देश, मिट्टी और भाषा से जुड़े हुए हैं जोकि उनकी बोली और अंदाज में साफ झलकता है। फिल्मों में तो खेसारी लाल के एक्शन सीन को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। सोशल मीडिया पर भी खेसारी की खूब फैन फॉलोइंग है। फीमेल से लेकर मेल फैंस उनके हैंडसम लुक और अंदाज को पसंद करते हैं। खेसारी अपनी फिटनेस का भी खास ख्याल रखते हैं और बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं। वह अपने काम को लेकर चाहे कितना भी बिजी रहें लेकिन रोजाना एक्सरसाइज जरूर करते हैं।

निरहुआ


भोजपुरी जुबलीस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। वह एक्टर के साथ ही सिंगर और होस्ट भी हैं। निरहुआ के फैशन के लोग दीवाने हैं। निरहुआ अपनी बॉडी से ज्यादा दाढ़ी का ख्याल रखते हैं। वह दाढ़ी के साथ खूब एक्सपेरिमेंट करते हैं। कभी उन्हें ट्रिम दाढ़ी तो कभी बियर्ड लुक में देखा जाता है।