लाइव टीवी

होली से पहले रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा', स्मृति सिन्हा को लगाया रंग

Pawan Singh New Song | White White Lahanga | Smrity Sinha, Priyanka Singh, Deepesh Goyal
Updated Mar 06, 2022 | 13:22 IST

Pawan Singh Holi Bhojpuri Song: होली से कुछ वक्त पहले पवन सिंह का स्पेशल होली सॉन्ग व्हाइट-व्हाइट लहंगा रिलीज हो गया है। रिलीज होने के कुछ वक्त बाद ही गाने को एक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यहां देखें ये गाना।

Loading ...
Pawan Singh New Song | White White Lahanga | Smrity Sinha, Priyanka Singh, Deepesh GoyalPawan Singh New Song | White White Lahanga | Smrity Sinha, Priyanka Singh, Deepesh Goyal
Pawan Singh New Song
मुख्य बातें
  • गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
  • रिलीज होने के साथ ही ये गाना यूट्यूब के टॉप ट्रेंड में आ गया है।
  • गाने को कुछ ही घंटों में एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Pawan Singh Bhojpuri Holi Song: होली को अब कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पावर स्टार पवन सिंह के होली स्पेशल गाने का बेसब्री से इंतज़ार था, जो अब खत्म हो गया है। क्योंकि पवन सिंह का एक जबरदस्त होली गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' रिलीज हो गया है। रिलीज होने के साथ ही ये गाना यूट्यूब के टॉप ट्रेंड में आ गया है।

गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' (White white Lehanga song) शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। कुछ ही घंटों में गाने ने एक मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। गाने में पवन का दम तो दिख ही रहा है, लेकिन लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। दर्शकों को यह गाना खूब भा रहा है। आपको बता दें कि होली पर पवन सिंह के गाने का इंतजार उनके करोड़ों फैन्स को बेसब्री से होता है। 

Also Read: होली पर शिल्पी राज को आ रही है पति की याद, रिलीज हुआ दर्दभरा भोजपुरी गाना

टीजर को मिले थे एक मिलियन व्यूज
होली गीत  'व्हाइट व्हाइट लहंगा' में पवन सिंह (Pawan Singh) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) की आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं। रिलीज से कुछ वक्त पहले उनका टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को भी एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ साल में वे होली को लेकर हिंदी गाने भी लेकर आ चुके हैं, जो चार्ट बस्टर थे। इस साल नए अंदाज में वे एक बार फिर से होली के रंग को अपने स्टाइल में वे लेकर आएं हैं। 

इस गाने को मिले 100 करोड़ व्यूज
पवन सिंह के गाने पुदीना ए हसीना को एक बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का यह पहला गाना है जो बेहद कम समय में 1 बिलियन के आंखडे को पार कर गया है।

वेब म्यूजिक के मालिक दिनेश  ने कहा कि हम इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई। हमने एक छोटी कोशिश की थी। 6 महीने के अंदर 100 करोड़ होना अहम बात है। इसका श्रेय खास कर पवन सिंह और उनकी इस टीम को जाता है। हम इसके सदस्य रहे सभी लोगों को बधाइयां देते हैं।