लाइव टीवी

गोपालगंज की लता मंगेशकर के नाम से मशहूर हैं भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह, इस रियलटी शो से मिली थी शोहरत

Priyanka Singh
Updated Jan 25, 2021 | 01:01 IST

Bhojpuri singer Priyanka Singh: प्रियंका सिंह का शुमार भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे सफल सिंगर्स में होता है। वह अब तक कई हिट भोजपुरी गाने दे चुकी हैं। उनके गाने जमकर धमाल मचाते हैं।

Loading ...
Priyanka SinghPriyanka Singh
प्रियंका सिंह

सिंगर प्रियंका सिंह ने टैलेंट के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। उनका जादू भोजपुरी पसंद करने वालों के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्रियंका अब तक भोजपुरी के सैकड़ों गाने गा जा चुकी हैं और उनके लाखों फैंस हैं। उनके गाने आते ही छा जाते हैं। उनके छठ गीत और नवरात्र के गीत भी काफी पसंद किए जाते हैं।

प्रियंका ने भोजपुरी के सभी बड़े सिंगर्स के साथ हिट गाने के दिए हैं। उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव के साथ अपनी अवाज का जलवा बिखेरा है, जिसमें सईया जी दुबराई गईले, राजा ऐसे काहे देखा तारा हो और कोई बात नहीं ओ बेवफा जैसे गाने खूब चर्चित हुए। 

लता मंगेशकर के नाम से मशहूर हैं प्रियंका

प्रियंका सिंह का जन्म बिहार के गोपालगंज में 9 मई, 1989 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गोपालगंज के कमला राय कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने आगे की एजुकेशन जय प्रकाश यूनिवर्सिटी से हासिल की। उन्हें कम उम्र से ही गाने को शौक था। उन्होंने इसी शौक को आगे चलकर अपना प्रोफेशन बना लिया। वह न सिर्फ फिल्मों और एल्बम के लिए गाती हैं बल्कि स्टेज शो भी करती हैं। 

बता दें कि प्रियंका ने 9 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। उनकी यह परफॉर्मेंस गोपालगंज के डिस्ट्रिक्ट ऑडिटोरियम परफॉर्मेंस में हुई थी, जिसमें उन्होंने 'ऐ मेरे वतन के लोगो' देशभक्ति गीत गाया। प्रियंका को इस परफॉर्मेंस के लिए गोपालगंज के डीएम से प्रथम पुरस्कार मिला था। साथ ही लोगों ने उन्हें गोपालगंज की जूनियर लता मंगेशकर कहना शुरू कर दिया। वह आज भी गोपालगंज की लता मंगेशकर के नाम से मशहूर हैं।

प्रियंका को इस रियलटी शो से मिली थी शोहरत

प्रियंका सिंह भले ही बचपन में जिले में लोकप्रिय हो गई हों, लेकिन उन्हें असल पहचान एक सिंगिंग रियलिटी शो से मिली। इस रियलिटी शो का नाम सुर संग्राम था, जो महुआ टीवी पर प्रसारित हुआ। सुर संग्राम शो से प्रियंका को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इश शो ने प्रियंका की भोजपुरी इंडस्ट्री में आने की राह को काफी आसान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार सफलता के झंडे गाड़ती चली गईं।