लाइव टीवी

Bhojpuri Song: गुलाबी साड़ी पहन अंजना सिंह ने किया रवि किशन संग रोमांस, वायरल हो रहा ये रोमांटिक वीडियो

Updated Aug 02, 2022 | 16:48 IST

Song Gore Rang Badaniya: भोजपुरी की हिट जोड़ी रवि किशन और अंजना सिंह का एक गाना इनदिनों छाया हुआ है। गाने का नाम है ‘गोरे रंग बदनिया’। गाने में रवि किशन और अंजना सिंह के बीच जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspYouTube
रवि किशन-अंजना सिंह
मुख्य बातें
  • यूट्यब पर 7 मिलियन व्यूज के पार पहुंचा रवि किशन और अंजना सिंह का गाना
  • गोरे रंग बदनिया गाने में खूब पसंद की जा रही रिव किशन और अंजना सिंह की जोड़ी
  • रवि किशन और अंजना की जोड़ी है भोजपुरी में हिट

Ravi Kishan Anjana Singh Song Gore Rang Badaniya: रवि किशन और अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत का जाना माना चेहरा हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। पर्दे पर रवि और अंजना की जोड़ी हिट मानी जाती है। दोनों ने गानों को भी खूब पसंद किया जाता है। इस बीच रवि किशन और अंजना सिंह का एक गाना यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। फैंस यूट्यूब पर गाने को बार-बार देख रहे हैं। यही कारण है कि गाने ने यूट्यूब व्यूज के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।  

गोरे रंग बदनिया गाने ने यूट्यूब तोड़े रिकॉर्ड

रवि किशन और अंजना सिंह का गाना ‘गोरे रंग बदनिया’ यूट्यूब पर खूब धमाल मच रहा है। इसमें रवि किशन और अंजना की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने को कल्पना और उदित नायारण ने आवाज दी है। गोरे रंग बदनिया गाने के लिरिक्स एस, कुमार ने लिखे हैं और म्यूजिक भी एक कुमार का ही है। गाने को वर्ल्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें ये गाना नया तो नहीं है लेकिन एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 7,114,614 व्यूज (खबर लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।

Also Read: Amrapali Dubey Video: आम्रपाली दुबे ने सावन में शिवजी से मांगा ये वरदान, बोलीं- 'दूल्हा देहाती चाही'

गोरे रंग बदनिया गाने में अंजना सिंह गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आ रही है। इसमें वह खूबसूरत के साथ ही बेहद हॉट भी लग रही है। गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस की अदाओं से रवि किशन भी मदहोश हो जाते हैं और अंजना के दीवाने बन जाते हैं।

Also Read:Kajal Raghwani Controversy: कई विवादों से जुड़ चुका है काजल राघवानी का नाम, लग चुके हैं ये आरोप

शहंशाह फिल्म का है गाना

बता दें कि गोरे रंग बदनिया गाना भओजपुरी फिल्म शहंशाह का है। फिल्म में रवि किशन और अंजना सिंह मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा रवि शेखर सिन्हा, प्रियंका पंडित, आनंद मोहन, कुणाल सिंह, अवधेश मिश्रा, रंजन मोदी एवं सीमा सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन आनंद डी घटराज द्वारा किया गया था।