लाइव टीवी

Valentines Day Bhojpuri Song: वैलेंटाइन्स डे पर धमाल मचा रहा है समर सिंह-आकांक्षा दुबे का गाना लाल-लाल होंठवां से, मिले 10 लाख से अधिक व्यूज

Samar Singh | Lal Lal Honthwa Se | लाल लाल होंठवा से | Akanksha Dubey | New Bhojpuri Song 2022
Updated Feb 14, 2022 | 17:23 IST

Valentines Day Bhojpuri Song: वैलेंटाइन्स डे के मौके पर समर सिंह का भोजपुरी गाना लाल-लाल होंठवां से गाना धूम मचा रहा है। गाने में समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं। देखें ये गाना।

Loading ...
Samar Singh | Lal Lal Honthwa Se | लाल लाल होंठवा से | Akanksha Dubey | New Bhojpuri Song 2022Samar Singh | Lal Lal Honthwa Se | लाल लाल होंठवा से | Akanksha Dubey | New Bhojpuri Song 2022
Lal Lal Honthwa Se
मुख्य बातें
  • समर सिंह का गाना लाल-लाल होंठवां से रिलीज हो गया है।
  • गाने को एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
  • गाने में समर सिंह के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं।

Samar Singh song Lal Lal Honthwa Se: वैलेंटाइन्स वीक में रोमांटिक भोजपुरी गाने यूट्यूब पर रिलीज हो रहे हैं। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने ड्रीम में एंट्री के बाद अब समर सिंह का गाना लाल-लाल होंठवां से रिलीज हो गया है। रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

समर सिंह का भोजपुरी गाना लाल-लाल होंठवां से (Lal Lal Honthwa Se Song) सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। खबर लिखे जाने तक गाने को 12 लाख 13 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में समर सिंह (Samar Singh) के साथ आकांक्षा दुबे (Akansha Dubey) नजर आ रही हैं। एक्टिंग के साथ-साथ दोनों ने गाने को अपनी आवाज भी दी है। गाने के बोल विक्की रोशन ने लिखे हैं। वहीं, इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। गाने को बॉबी जैक्शन और संदीप राज ने डायरेक्ट किया है। 

Also Read: वैलेंटाइन्स वीक में अक्षरा सिंह के साथ रोमांटिक हुए खेसारी लाल यादव, धूम मचा रहा है गाना ड्रीम में एंट्री

रिलीज हुआ था अक्षरा सिंह का गाना
भोजपुरी स्क्रीन के ऑल टाइम फेवरेट लव बर्ड अक्षरा सिंह और खेसारीलाल यादव का गाना  'ड्रीम में एंट्री' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। गाने को आठ मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने को खुद अक्षरा सिंह और खेसारी लाल ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स अजित मंडल ने लिखे हैं। म्यूजिक शुभम राज का हैं। कोरियोग्राफी स्वरुप राज मेदारा ने निकेत शिर्के और दिव्या के साथ मिलकर की है।  

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था, ' गाना ड्रीम में एंट्री आउट हो गया है। आप इसे देखें और प्यार दें।'  इससे पहले अक्षरा सिंह और खेसारी के गाने पानी-पानी को छह करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे।