लाइव टीवी

Sanchita Banerjee: 100 से ज्यादा ऑडिशन में रिजेक्शन झेल चुकीं संचिता बनर्जी, भोजपुरी से मिली पहचान

Updated Mar 27, 2022 | 19:30 IST

Sanchita Banerjee Bhojpuri: संचिता बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत में बहुत से रिजेक्शन झेले हैं। आपको बता दें उन्होंने भोजपुरी से पहले टीवी और बॉलीवुड में काम किया है लेकिन यहां पर उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई थी जिसके बाद उन्होंने भोजपुरी का रुख किया और नई पहचान बनाई...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
संचिता बनर्जी
मुख्य बातें
  • 100 से ज्यादा ऑडिशन में रिजेक्शन झेल चुकी है संचिता बनर्जी
  • भोजपुरी फिल्मों से संचिता को मिली पहचान
  • टीवी और बॉलीवुड में काम किया है

Sanchita Banerjee Bhojpuri Actress: भोजपुरी एक्ट्रेस संचिता बनर्जी की बात करें तो इनकी फैमिली में कोई भी इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ नहीं था। इसके बावजूद भी उन्हें घर वालों ने सपोर्ट किया। उसके बाद संचिता मुंबई गई और मॉडलिंग से अपने खर्चा निकाला। उन्होंने एक्टिंग के लिए कभी किसी से सोर्स नहीं लगाया। पिछले 7 साल में 100 से ज्यादा ऑडिशन दिए लेकिन बार बार निराशा हाथ लगी। इस तरह दर दर की मार खाकर संचिता को भोजपुरी सिनेमा ने स्टार बनाया जहां उन्हें अपनी एक पहचान मिली। संचिता बनर्जी भोजपुरी में दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म से करियर शुरू करने के बाद प्रदीप पांडे चिंटू की विवाह और पवन सिंह की क्रेक फाइटर में काम कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान कम समय में ही बना ली।

पढ़ें- जानिए कौन है पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति, खूबसूरती में कई भोजपुरी एक्ट्रेस को देती हैं मात

संचिता भोजपुरी एक्ट्रेस की टॉप लिस्ट में शुमार हो चुकी है। इस सफर के दौरान बड़ी बात यह रही कि, उनके लिए एक मामूली मॉडल से भोजपुरी का चमकता सितारा बनने तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने इस संघर्षों के दौरान 100 से ज्यादा ऑडिशन दिए और रिजेक्शन झेले। उन्होंने कास्टिंग काउच तक का सामना किया। लेकिन इसके बाद भी वह अपनी मेहनत से बिना किसी गंदगी में शामिल हुए आगे बढ़ती गई। आपको यह भी बता दें कि, संचिता टीवी शो भी किया करती थी उनके सीरियल का नाम जमाई राजा था।

रक्तधार बनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म

इस सीरियल में उनका अभिनय काफी दमदार रहा जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्म रक्तधार मिली। इस फिल्म में संचिता को बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया था। बॉलीवुड और टीवी में काम करने के बाद भी संचिता बनर्जी को कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। वहीं भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ हिंदुस्तानी 2 में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। जिसके बाद बड़े बड़े दिग्गज कलाकारों के साथ एक के बाद एक फिल्में देती गई। भोजपुरी सिनेमा में इतनी बड़ी पहचान मिलने के बाद संचिता को 100 ऑडिशन का गम बिलकुल नहीं रहा। उनका मानना यह रहा की जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।