लाइव टीवी

शादी सीजन में रिलीज हुआ अंकित पीयूष का भोजपुरी गाना 'तिलकहरू', दिखा एक्टर का अलग अंदाज

Updated Jun 21, 2022 | 18:16 IST

Tilakharu Bhojpuri Vivah Geet: अंकित पीयूष का भोजपुरी गाना तिलकहरू रिलीज हो गया है। ये एक भोजपुरी विवाह गीत है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे तिलक की रस्म को निभाया गया है। देखें तिलकहरू गाना...

Loading ...
Bhojpuri Song Tialkahru
मुख्य बातें
  • अंकित पीयूष का भोजपुरी गाना तिलकहरू' रिलीज हो गया है।
  • तिलकहरू एक भोजपुरी विवाह गीत है।
  • गाने में तिलक की रस्म को दिखाया गया है।

Ankit Piyush Bhojpuri Song: शादी के सीजन में अभिनेता अंकित पीयूष के गाने 'तिलकहरू' का फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। ये गाना अब यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। यह गाना तिलक स्पेशल है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। यही वजह है कि गाने को सुनने वाले लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। खासकर गाने में दूल्हा बने अंकित को कई लोगों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए बधाईयां भी दे दी। 

अंकित पीयूष का यह दूसरा शादी स्पेशल गाना है, जो रिलीज होने के बाद चर्चा में है। अंकित का यह गाना 18 जून को बी एम भोजपुरी मेलोडीज के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। हालांकि बिहार के दो दर्जन जिलों में अग्निपथ योजना को लेकर हुई हिंसा के बाद इंटरनेट की सुविधा को बंद किया गया है, जिसका असर इस गाने पर भी देखने को मिला है। लेकिन जानकारों का कहना है कि जब इंटरनेट की सुविधाएं फिर से बहाल होंगी, तब गाने को और भी ज्यादा प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। 

Also Read: Nirahua ka gana: इस म्यूजिक एल्बम से हिट हुए थे निरहुआ, आज अपने गानों से फैंस के दिलों पर करते हैं राज

खूब पसंद आ रही है केमेस्ट्री
अंकित पीयूष के इस गाने को जिन लोगों ने भी इस गाने को देखा सुना है, वे इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्हें अभिनेता अंकित पीयूष और आराध्या  श्रीवास्तव की केमेस्ट्री भी नज़र खूब पसंद आ रही है। 'तिलकहरू' मूल रूप से शादी के एक रस्म तिलक के ऊपर बनाया गया है। 'तिलकहरू' को नंदनी शर्मा ने गाया है। इसमें अमित राज, निहारिका राज और राजेश राज नजर आ रहे हैं। 

यहां देखें गाना (Tilakharu Bhojpuri Song)

गाने में लिरिक्स कुमार सोना का है। म्यूजिक अब्दुल रहमान का है। रिकार्डिस्ट सरवन सूरी और एडिटर सूरज कुमार हैं। निर्देशक जय शर्मा हैं और निर्माता अमित कुमार शर्मा हैं।