लाइव टीवी

Nirahua Karishma Kapoor Connection: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के कारण निरहुआ ने नाम के आगे जोड़ा हिन्दुस्तानी

Updated Apr 20, 2022 | 13:46 IST

Nirahua Hindustani name Connection of Karishma Kapoor: भोजपुरी एक्टर निरहुआ अपने नाम के आगे 'हिन्दुस्तानी' (Nirahua Hindustani) लगाते हैं। निरहुआ की ऐसी एक नहीं बल्कि लगभग 15 फिल्में हैं, जिसमें हिन्दुस्तानी शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Bhojpuri Actor Nirahua
मुख्य बातें
  • फिल्म राजा हिन्दुस्तानी देख करिश्मा के डाई हार्ड फैन हो गए निरहुआ
  • अब तक 15 से ज्यादा फिल्मों में हिन्दुस्तानी शब्द लगा चुके हैं निरहुआ
  • हिन्दुस्तानी शब्द जोड़ने के बाद इस नाम से खूब मशहूर हुए निरहुआ

Nirahua Hindustani Name Connection: भोजपुरी सिनेमा जगत के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ अपनी एक्टिंग और सिंगिंग को लेकर दर्शकों के बीच खूब मशहूर हैं। निरहुआ की गिनती भोजपुरी सिनेमा के बड़े एक्टर्स में की जाती है। निरहुआ भोजपुरी की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है लेकिन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ उनकी जोड़ी फिल्मों में हिट मानी जाती है। ऑनस्क्रीन के साथ ही दोनों ऑफस्क्रीन कमेस्ट्री को लेकर भी चर्चा में रहते हैं लेकिन आम्रपाली और निरहुआ कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि दोनों अच्छे दोस्त हैं।

आम्रपाली के अलावा निरहुआ (Nirahua) अपने ‘हिन्दुस्तानी’ नाम को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है, जिसका खुलासा खुद निरहुआ ने किया है। जानते हैं आखिर क्यों निरहुआ अपने नाम के आगे हिन्दुस्तानी जोड़ते हैं। इसका कारण एक खूबसूरत और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो और कोई नहीं बल्कि करिश्मा कपूर  (Karishma Kapoor) हैं। निरहुआ के हिन्दुस्तानी शब्द का किस्सा करिश्मा कपूर से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि निरहुआ अपनी हर दूसरी फिल्म में ‘हिन्दुस्तानी’ शब्द जोड़ते हैं।

निरहुआ ने झूठ बोलकर देखी थी करिश्मा की फिल्म

निरहुआ जब पढ़ाई करते थे, तो उस दौरान वे एनसीसी कैंप के कैडट थे। एनसीसी कैंप के दौरान उन्हें पता चला कि हॉल में करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ लगी है। निरहुआ करिश्मा के पहले से ही फैन थे और उनकी हर फिल्म रिलीज के पहले दिन देखा करते थे। इस बार भी निरहुआ रिलीज के पहले दिन करिश्मा की फिल्म देखने का रिकॉर्ड तोड़ना नहीं चाहते थे। इसलिए एनसीसी कैंप के हवलदार से झूठ बोलकर निरहुआ फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंच गए।
 

राजा हिन्दुस्तानी देख करिश्मा के जबरा फैन हो गए निरहुआ

 ‘राजा हिन्दुस्तानी’ देखने के बाद वो करिश्मा के जबरा फैन हो गए। इस फिल्म को देखने के बाद निरहुआ करिश्मा कपूर के ऐसे मुरीद बन गए कि उन्होंने अपने नाम के आगे 'हिन्दुस्तानी' जोड़ लिया। इतना ही नहीं हिन्दुस्तानी शब्द के साथ निरहुआ की अब तक करीब 15 भोजपुरी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आज निरहुआ अपने फैंस के बीच इसी नाम (Nirahua Hindustani) से मशहूर हैं।