लाइव टीवी

TikTok Video: जब इस भोजपुरी एक्टर को देख अक्षरा सिंह ने कहा-'हेलो कौन', एक्ट्रेस को मिला ये जवाब

Updated Jan 05, 2020 | 22:19 IST

TikTok Viral Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

Loading ...
Akshara Singh
मुख्य बातें
  • हाल ही में अक्षरा सिंह का एक टिक टॉक वीडियो ट्रेंड कर रहा है।
  • इस वीडियो में उनके साथ रितेश पांडे भी दिखाई दे रहे हैं।
  • इस वीडियो को अबतक 166.2K लोगों ने लाइक किया है।

भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर्दे पर धमाल मचाने के बाद इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे के साथ दिखाई दे रही हैं। बता दें कि दोनों एक्टर एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती है। ऐसे में एक्ट्रेस एक बार फिर से रितेश पांडे के साथ दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो में अक्षरा रितेश पांडे को देख गाती हैं कि 'हेलो कौन'। इस दौरान दोनों इस गाने पर परफॉर्म भी करते दिखाई देंते हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को 166.2K लोगों ने लाइक किया है। वहीं 623 लोगों ने कमेंट किया है। रियल लाइफ में अक्षरा सिंह सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर एक मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

इस वीडियो में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस वीडियो में ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। जबकि रितेश पांडे कोर्ट पैंट में दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि भोजपुरी स्टार्स के बीच टिक टॉक को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अलावा कई एक्टर्स हैं जो टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन अपने वीडियो अपलोड करते रहते हैं।