लाइव टीवी

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव का नया होली गाना मचा रहा धमाल, यूट्यूब पर मिले 20 लाख से ज्यादा व्यूज

Updated Mar 07, 2020 | 18:14 IST

New Bhojpuri Song: हाल ही आया खेसारी लाल का नया गाना 'दोसरा के माल बानी हो'। होली के त्योहार पर रिलीज इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Loading ...

New Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर खूब पसंद किए जाते हैं। हाल ही आए उनके एक गाने 'दोसरा के माल बानी हो' को अबतक 2,314,948 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने मे खेसारी लाल यादव के साथ अंतरा सिंह प्रियंका हैं और दोनो ही होली के इस गाने में झूमते दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी गोनों को पसंद करने वाले दर्शक इस गाने पर थिरक उठेगें। बता दें इस गाने को खेसारी लाल और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स कुन्दन प्रीत ने लिखे हैं और इसको म्यूजिक नरेन्द्र सिंह ने दिया है। इस गाने को डायरेक्ट रंजीत बाबा ने किया है।