लाइव टीवी

Bhojpuri Song: पति का इंतजार में डूबी नजर आई ये दुल्हन, वायरल हो रहा भोजपुरी गाना

Updated Jun 13, 2020 | 13:29 IST |

New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अम्रिता दिक्षित के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब हालिउनका नया गाना भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।

Loading ...

New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है और इन्हें काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि ये गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं और इन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं। भोजपुरी गानों के शौकीन दर्शक इनपर अक्सर झूमते नजर आते हैं। अब हाल ही सिंगर अमृता दीक्षित का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है 'बिंदिया पे बलमा'। गाने के वीडियो में एक दुल्हन अपने पति के आने का इंतजार करती हैं। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'कल होई बंटवारा घर के' का है, जिसे बेहद खूबसूरत तरीके से फिल्माया गया है। गाने के बोल पंकज परिहार ने लिखे हैं। गाने का संगीत राजेश केसरी और राजेश परिसस्त्र का है। इस गाने को डायरेक्ट जितेन्द्र जैस ने किया है।