लाइव टीवी

New Bhojpuri Gana: भोजपुरी गाने 'प्यार मोहब्बत' ने मचाई धूम, दर्शकों को आ रहा पसंद

Updated Apr 14, 2020 | 21:03 IST |

New Bhojpuri Gana: भोजपुरी गायकों में सिंगर एजे अजीत सिंह भी अपनी एक खास पहचान रखते हैं। उनके गाए गाने दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। हाल ही उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।

Loading ...

New Bhojpuri Gana: भोजपुरी गानों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। लोग इन गानों को सुनकर झूम उठते हैं। भोजपुरी सिंगर एजे अजीत सिंह भी एक नया गाना लेकर आए हैं जिसका नाम है 'प्यार मोहब्बत'। गाने के शुरुआत में एजे अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हैं और दोनों प्यार के खूबसूरत पलों में डूबे नजर आते हैं। हालांकि गाने के अंत में दोनों का दिल टूट जाता है। गानें में एजे अजीत सिंह का अंदाज जबरदस्त है। बता दें कि उन्होंने पहले भी कई गाने गाये हैं जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है। भोजपुरी गानों को पसंद करने वाले लोग उनके इस नये गाने 'प्यार मोहब्बत' को भी खूब देख रहे हैं। इस गाने को एजे अजीत सिंह ने गाया है और खुद ही इसके बोल भी लिखे हैं। गाने का संगीत अमित उपाध्याय का है।