लाइव टीवी

Chhath Song: खेसारी लाल यादव- रानी चटर्जी का गाना 'छठ माई के बरतिया' वायरल, मिले तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज

Updated Nov 01, 2019 | 13:49 IST |

Chhath Bhojpuri Song Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार और बिग बॉस 13 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट खेसारी लाल यादव का छठ गीत 'छठ माई के बरतिया' वायरल हो रहा है। इस गाने को तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं...

Loading ...

मुंबई. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी छठ के स्वागत के लिए तैयार हैं। छठ पर भोजपुरी गीत यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के छठ गीत 'छठ माई के बरतिया' गाना काफी वायरल हो रहा है।    

'छठ माई के बरतिया' गाना फिल्म नागिन का था। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस गाने को अभी तक साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ रानी चटर्जी भी दिखाई दे रही हैं।  

छठी माई के बरतिया गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। इसमें उनका साथ खुशबू जैन ने दिया है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं। वह जल्द ही घर में एंट्री लेने वाले हैं।