लाइव टीवी

Chhath Bhojpuri Song: छठ के पावन मौके पर सुनें भोजपुरी गीत 'हाथ जोड़ी कहिले बंझिनिया..'

Updated Nov 02, 2019 | 12:35 IST |

Chhath Puja Geet: सूर्य उपासना का पर्व छठ के लिए आज पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इस पावन मौके पर सुनें ये बेहद सुरीला भोजपुरी छठ गीत।

Loading ...

देशभर में छठ पूजा की धूम है। आज सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्य भगवान की आराधना का व्रत छठ पूजा खासतौर पर यूपी, बिहार और झारखंड में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान छठ पूजा के गानों का भी उतना ही महत्व होता है। खास तौर पर शारदा सिन्हा के छठ पूजा के गाने इश दौरान खूब सुने सुनाए जाते हैं। इसके अलावे अन्य कई भोजपुरी गायकों के भी छठ गीत सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में एक नया छठ पूजा का गाना सामने आया है जिसे आप यहां सुन सकते हैं। 'हाथ जोड़ी कहिले बंझिनिया..' बोले वाले इस छठ गीत को गाया है बिंदू यादव ने। इसके बोल लिखे हैं धरमवीर अकेला और म्यूजिक दिया है अनिल यादव ने। ये गाना हे छठी मईया अलबम का है।