लाइव टीवी

Pawan Singh Latest Song: रिलीज के साथ ही पवन सिंह के नया गाने ने मचाई धूम, वायरल हुआ ये वीडियो

Updated Jun 09, 2020 | 18:06 IST |

Pawan Singh Latest Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। उनका हाल ही रिलीज हुआ उनका नया गाना रिलीज हुआ जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

Loading ...

Pawan Singh Latest Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनके गानें दोनों ही काफी मशहूर हैं। अक्सर उनके फैन्स इन गानों पर झूमते नजर आते हैं। अब पवन सिंह का एक नया गाना इन दिनों काफी धूम मचा रहा है, जिसका नाम है 'कोई बात नहीं ओ बेवफा'। गाने में पवन सिंह के साथ मधू शर्मा भी हैं। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि पवन सिंह को मधू शर्मा से मोहब्बत हो जाती है और सब छोड़-छाड़ कर उनसे मिलने पंहुचते हैं तो वहीं दूसरी तरफ मधू शर्मा किसी और से सगाई कर लेती हैं। गाने में मधू शर्मा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। पवन सिंह की एक्टिंग भी काबिले तारीफ है। आपको बता दें कि इस गाने को गाने में पवन सिंह का साथ प्रियंका सिंह ने दिया है। गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और इसका संगीत आजाद सिंह और साजन मिश्रा का है। अबतक इस गाने को लाखों बारे देखा जा चुका है।