भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस रानी चटर्जी जल्द शादी करने जा रही हैं। इसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है। एक्ट्रेस ने एक वेबसाइट को बताया कि हां, उन्हें कोई मिल गया है। दोनों कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ वो इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। रानी चटर्जी के इस खबर से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने शादी की डेट अभी तक कंफर्म नहीं किया है।
भोजपुरी में अब कई फिल्मों में नजर आ चुकी रानी चटर्जी ने साल 2004 में फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट मनोज तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
उनकी फिल्म ससुरा बड़ा पइसा वाला ना सिर्फ हिट हुई बल्कि इस फिल्म के लिए रानी चटर्जी को अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं।
उन्होंने बताया कि शादी के एक महीने पहले वो अपने फैंस से अपने बॉयफ्रेंड के बारे में जरूर बताएंगी। अभी मैं सिर्फ इतना बता सकती हूं कि वो एक टीवी एक्टर है।
शादी को लेकर रानी चटर्जी ने बताया कि वो दोनों फैमिली तैयारी में जुटा है। एक्ट्रेस के मुताबिक परिवार और दोस्तों की मौजुदगी में शादी की रस्म निभाई जाएगी।
भोजपुरी फिल्मों के अलावा रानी चटर्जी टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आ चुकी हैं। लेकिन शो में एक्ट्रेस बहुत जल्द बाहर हो गईं थीं।
ऐसा कहा जा रहा था कि रानी बिग बॉस 13 में नजर आने वाली थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भोजपुरी सिनेमा से खेसारी लाल यादव नजर आए। बता दें कि रानी चटर्जी ने भोजपुरी सिनेमा में लगभग 300 फिल्मों में काम किया है।