लाइव टीवी

Bhojpuri Chhath Geet: अक्षरा सिंह की आवाज में सुनिए भोजपुरी छठ गीत, भक्ति से भर जाएंगे आप

Updated Nov 18, 2020 | 09:53 IST |

Akshara Singh Bhojpuri Chhath Geet: छठ मनाते हुए अक्षरा सिंह का सुंदर गाना बहंगी लचकत जाए जरूर सुनें! गाने में आपको छठ मनाते भक्तों और सुंदर-सुंदर घाटों का अद्भुत दृश्य दिखेगा।

Loading ...

Akshara Singh Bhojpuri Chhath Geet: इस साल 20 नवंबर 2020 को छठ का पवित्र त्यौहार पड़ रहा है। यह महापर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है जिसमें भक्त छठी मइया और सूर्य देव की विधिवत तरीके से पूजा अर्चना करते हैं। छठ के दिनों में भक्त उपवास भी रखते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह छठ के पवित्र त्यौहार को बहुत मानती हैं, इसलिए उन्होंने छठ से जुड़े कई बेहतरीन गीत गाए हैं। बहंगी लचकत जाए उन्हीं में से एक शानदार गीत है अक्षरा सिंह के इस गीत में आपको छठ मनाते भक्तों का अद्भुत दृश्य दिखेगा साथ में गाने के जरिए अक्षरा सिंह ने छठी मैया के प्रताप का बखान भी किया है। गाने के लिरिक्स लिखे हैं मनोज मतलबी ने और छोटे बाबा ने म्यूजिक दिया है।