लाइव टीवी

Akshara Singh Arre waah Bhojpuri Song : नए गाने में अक्षरा सिंह का दिखा अलग अंदाज, वीडियो हुआ रिलीज

Updated Aug 29, 2020 | 20:34 IST |

Akshara Singh Arre waah: अक्षरा सिंह का नया गाना 'अरे वाह' रिलीज हो गया है। गाने में अक्षरा सिंह का एक अलग ही अंदाज दिख रहा है जो आपने आज से पहले कभी किसी गाने में नहीं देखा होगा।

Loading ...

Akshara Singh Song Arrey Wah: अक्षरा सिंह केवल भोजपुरी सुनने वाले लोगों में लोकप्रिय नहीं हैं बल्कि पूरे हिंदुस्तान में उन्हें उनकी आवाज और अदाकारी के लिए पहचाना जाता है। अक्षरा सिंह के सोशल मीडिया पर लाखों चाहने वाले हैं।

अक्षरा सिंह का कोई भी गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। अभी कुछ ही घंटों पहले उनका एक नया गाना 'अरे वाह' रिलीज हुआ है। जिसमें अक्षरा सिंह का एक अलग अंदाज नजर आ रहा है। जिसे देखकर दर्शक काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

गाने में अक्षरा सिंह अपने पूर्व प्रेमी पर ताना मारते हुए कहती हैं की मैंने तुम्हारे लिए सब कुछ किया और तुमने मुझे छोड़कर मेरे ऊपर ही सारे इल्जाम लगा दिए अरे वाह क्या बात है। गाने को लिखा और म्यूजिक आजाद सिंह ने दिया है। वहीं गाने को बेहतरीन तरीके से पंकज सोनी ने फिल्माया है।