लाइव टीवी

New Bhojpuri song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना 'ऐ धनी केकरा से' रिलीज, खूब पसंद किया जा रहा वीडियो

Updated Mar 11, 2020 | 10:49 IST |

Ankush Raja New Bhojpuri song: अंकुश राजा का नया गाना 'ऐ धनी केकरा से' रिलीज हो गया है। हाल ही आए इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं....

Loading ...

Ankush Raja New Bhojpuri song: भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना 'ऐ धनी केकरा से' हाल ही में रिलीज हुआ है। अंकुश राजा पहले ही पियवा के डरे, सेनुर, लाखों है दीवाने जैसे कई गानों से अपनी पहचान बना चुके हैं। फिलहाल उनका ये गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने के वीडियो में अंकुश राजा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस गानें को उन्होंने ने खुद गाया है। इस गाने के बोल गर्दा सियाधीह ने लिखे हैं और गाने को म्यूजिक शिशिर पांडेय ने दिया है। हाल ही आए इस गाने को 23,792 बार देखा जा चुका है तो वहीं इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं।