लाइव टीवी

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना- खोल बबुआ पालकी केवडिया

Updated Jun 20, 2021 | 18:51 IST |

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: यूट्यूब पर अरविंद अकेला कल्लु का नया भोजपुरी गाना खोल बबुआ पालकी केवडिया काफी वायरल हो रहा है। फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...

Arvind Akela Kallu And Antra Singh Priyanka New Bhojpuri Song Khol Babua Palki Kevadiya: भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लु का नया गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है, जिसका टाइटल है खोल बबुआ पालकी केवडिया। इस नए भोजपुरी रोमांटिक गाने को अरविंद अकेला कल्लु, अंतरा सिंह प्रियंका और अंजली भारती ने गाया है और गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। ये भोजपुरी गाना अरविंद अकेला कल्लु और अंतरा सिंह पर फिल्माया गया है।

इस गाने के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी ये भोजपुरी गाना काफी वायरल हो रहा है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस भोजपुरी रोमांटिक गाने के वीडियो को 8 लाख 86 हजार व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को इस गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस नए भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।